{"_id":"5f8dee2c8ebc3eefbb0763f0","slug":"political-lakhimpur-news-bly4239815173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते अपराधों और गन्ना मूल्य भुगतान पर गरजे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते अपराधों और गन्ना मूल्य भुगतान पर गरजे सपाई
विज्ञापन
विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन देते सपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। प्रदेश में बढ़ते अपराधों और किसानों को गन्ने के मूल्य का भुगतान की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को सौंपा।
सपा कार्यालय पर राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत काफी गंभीर है। भाजपा सरकार में सबसे असुरिक्षत महिलाएं और बच्चियां हैं। महिला अपराध तेजी से बढ़े हैं। बलिया में एसडीएम और सीओ के सामने भाजपा नेता ने गोली मारकर हत्या कर दी। पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्य व्यवहार से प्रदेश में हर तरफ आक्रोश है। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान और धान की फसल औने-पौने दामों पर बिक रही है। एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि हाथरस ही नहीं बल्कि आजमगढ़, बुलंदशहर, भदोही, लखनऊ, बाराबंकी, बागपत, मेरठ, फतेहपुर, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, मथुरा, प्रयागराज, पीलीभीत में भी हैवानियत की घटनाएं हुई हैं। पुलिस की लीपापोती और अपराधियों को सत्ता संरक्षण से लोग विचलित हैं। बैठक के बाद कार्यकर्ता निवर्तमान जिलाध्यक्ष मोहम्मद कयूम के नेतृत्व में कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान यशपाल चौधरी, उत्कर्ष वर्मा, विनय तिवारी, आरएस उस्मानी, सुनील भार्गव, पारुल गुप्ता, आरपी चौधरी, आकाश लाला आदि शामिल रहे। संवाद