{"_id":"5f89ec5e8ebc3e5be028c3fc","slug":"political-lakhimpur-news-bly423639020","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र का मूल आधार हैं ग्राम पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र का मूल आधार हैं ग्राम पंचायत
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर बैठक में बोलते प्रदेश संयोजक विजय बहादुर पाठक। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को पंचायत चुनाव को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगा। इसमें प्रदेश संयोजक एवं उपाध्यक्ष ने वार्ड संयोजकों को पंचायत चुनाव में पार्टी का चुनाव लड़ाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं की दम पर ही भाजपा की केंद्र और प्रदेश में सरकार है। कार्यकर्ताओं की बदौलत पंचायत चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएगा।
प्रदेश संयोजक पंचायत चुनाव विजय बहादुर पाठक ने कहा कि पंचायतें ही लोकतंत्र का मूल आधार हैं। साथ राजनीतिक दल की शक्ति का आधार पंचायत चुनाव ही है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करना है। भाजपा की गांव में सरकार बनाने के लिए सभी का प्रयास जरूरी है। उन्होंने वार्ड संयोजकों को पंचायत चुनाव को लेकर तकनीकी जानकारी दी। जिला संयोजक विनोद मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने का आहवान किया। खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा की महात्मा गांधी का मानना था कि गांव के विकास से ही देश का विकास संभव है। भाजपा इसी के अनुरूप कार्य कर रही है। मनोज वर्मा, विजय शुक्ला रिंकू, रमेश चंद्र मिश्रा, विनोद लोधी, रचना शुक्ला, विनोद वर्मा, नंद किशोर अवस्थी, ज्ञान बाजपेई आदि मौजूद रहे। संवाद