फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   political

अमन के घर पहुंचा बसपा प्रतिनिधिमंडल, दी सांत्वना

Mon, 21 Sep 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
political
अमन बाजपेयी के परिवारियों को सांत्वना देते पूर्व मंत्री नकुल दुबे। - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र अमन बाजपेई के घर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर बसपा का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री नकुल दुबे के नेतृत्व में पहुंचा और परिवार वालों को ढांढस बंधाया। अमन की उसके चाचा सौतेले चाचा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

बसपा सरकार के पूर्व नगर विकास मंत्री नकुल दुबे, पूर्व विधायक महेंद्रनाथ पांडे, पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला, कासगंज एटा पटियाली के चेयरमैन डॉक्टर नीरज मिश्रा, पूर्व जिला संयोजक प्रदीप गर्ग अमन के घर पहुंचे। यहां पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि अमन के हत्यारे पर करवाई की मांग बहुजन समाज पार्टी करती है। जिला उपाध्यक्ष पंकज शुक्ल ने कहा कि यह निंदनीय घटना है। दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पटेल अशोक कनौजिया ने कहा कि अमन एक उभरता हुआ नेता था जो सरल स्वभाव का धनी था, उनके जाने से मन बहुत दुखी है। इस मौके पर सुनील पांडेय, सरल मिश्रा, मोहन बाजपेई, बृजेश मिश्रा, प्रदीप त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर ने अमन बाजपेई के घर जाकर परिवार वालों को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दी और कहा कि हत्यारोपी को कड़ी सजा दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। बहुत दिनों बाद मिले पुराने साथी को देख अमन के बाबा रामराखन बाजपेई की आंखों में आंसू छलक आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed