{"_id":"5f49379e8ebc3e2ac12b8919","slug":"political-lakhimpur-news-bly4178079170","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो राष्ट्रीय पदाधिकारी के निर्देश पर जितिन सहित 23 के खिलाफ पारित किया था निंदा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो राष्ट्रीय पदाधिकारी के निर्देश पर जितिन सहित 23 के खिलाफ पारित किया था निंदा प्रस्ताव
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद सहित 23 नेताओं के खिलाफ जिला कांग्रेस का निंदा प्रस्ताव और अनुशासनहीनता की कार्रवाई की मांग का मामला तूल पकड़ने लगा है। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल का ऑडियो वायरल होने पर कांग्रेसी भी सकते में आ गए हैं। आडियो में जिलाध्यक्ष बता रहे हैं कि संगठन के एक राष्ट्रीय पदाधिकारी के निर्देश पर उन्हें बैठक बुलाकर निंदा प्रस्ताव पारित करना पड़ा। हालांकि जिलाध्यक्ष ने इस ऑडियो को तोड़मरोड़ कर पेश करने की बात कहकर अपना बचाव भी किया है।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें जितिन प्रसाद सहित 23 नेताओं के एक पत्र पर हस्ताक्षर करने के मामले में जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल ने कांग्रेस के एक राष्ट्रीय सचिव के इशारे पर प्रदर्शन कराने और निंदा प्रस्ताव पारित करने का ठीकरा फोड़ा है। ऑडियो में साफ कहा गया है कि राष्ट्रीय सचिव ने जिलाध्यक्षों पर दबाव बनाकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी के नेताओं के खिलाफ बैठक के दौरान प्रदर्शन कराया था। इसके बाद जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल ने अपने वायरल ऑडियो की सफाई में जो वीडियो बनाकर बयान दिया है। उसमें कहा है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हमारी नेता हैं। हम उनके निर्णय के साथ चट्टान की तरह खड़े रहेंगे। आजीवन कांग्रेस के प्रति समर्पित रहेंगे। उधर, जिला कांग्रेस की ओर से जारी पत्र में कहा गया है। जनपद खीरी के सभी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष का सम्मान करते हैं। जिलाध्यक्ष के वक्तव्य के बाद अगर कोई भी पदाधिकारी या पूर्व पदाधिकारी जिला कांग्रेस भवन में या अन्य किसी और जगह पार्टी की बैठक बुलाता है या उसमें शामिल होता है तो यह घोर अनुशासनहीनता होगी। जिसका संज्ञान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लिया जाएगा। सभी को ताकीद किया गया है कि ऐसी कोई भी बैठक जो जिलाध्यक्ष अथवा शहर अध्यक्ष द्वारा नहीं बुलाई गई हो, उसमें शामिल न हों। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों का पालन करें और अनुशासनहीनता से बचें।
वायरल ऑडियो पूरी तरह से तोड़मरोड़ कर मेरी छवि को खराब करने के लिए वायरल किया गया है। यह ऑडियो पूरी तरह से भ्रामक है। इसका मैं खंडन करता हूं।
-प्रह्लाद पटेल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस