{"_id":"5e1865da8ebc3e881e6a53a9","slug":"political-lakhimpur-news-bly391406137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के समर्थन में निकाल रहे थे पदयात्रा, रूट बदला तो भड़क गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के समर्थन में निकाल रहे थे पदयात्रा, रूट बदला तो भड़क गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन (लखीमपुर खीरी)। नागरिकता कानून के समर्थन में कसबे में पदयात्रा निकाली गई। पलिया बस अड्डे से तहसील गेट खड़ंजा मार्ग पर एक धार्मिक स्थल पड़ने के कारण एसडीएम ने पदयात्रा का रूट डायवर्ट करा दिया, इससे कार्यकर्ता भड़क गए। उनकी काफी देर तक एसडीएम से नोकझोंक हुई। कुछ कार्यकर्ता बिना रूट बदले उसी मार्ग पर चले गए। अन्य कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों को एसडीएम ने सिंगाही-बेलरायां रोड से निकाल कर पदयात्रा में शामिल कराया। बाद में पदयात्रा शांति से निकली।
लोक जागरण मंच के जितेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में जिला पंचायत इंटर कॉलेज में एक बैठक हुई। बैठक को विधायक शशांक वर्मा, भाजपा युवा नेता आशीष मिश्रा मोनू, कमलेश मिश्रा आदि ने संबोधित किया। इसके बाद जिला पंचायत इंटर कॉलेज, द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कॉलेज, गायत्री महाविद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, लालजी प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर बम्हनपुर आदि स्कूलों के बच्चों के साथ पदयात्रा शुरू हुई। पदयात्रा कॉलेज से होते हुए पलिया रोड स्थित प्राइवेट बस अड्डे से तहसील गेट को आने वाले खड़ंजे से होकर प्रीतम पुरवा की ओर जा रही थी। इसी रास्ते में एक समुदाय का धार्मिक स्थान पड़ने के कारण एसडीएम ओपी गुप्ता ने पदयात्रा का मार्ग बदलकर सिंगाही रोड से जाने को कहा। इस पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनोद लोधी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डीएस मौर्य, देवेंद्र चतुर्वेदी, सीमा जागरण मंच के विनय जायसवाल आदि ने विरोध किया। कहा कि जब पदयात्रा शांति से निकल रही है तो रूट डायवर्जन ठीक नहीं है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। कुछ कार्यकर्ता उसी खड़ंजे से निकल गए। पीछे आ रहे स्कूली बच्चों को सिंगाही रोड से निकाला गया। बाद में पदयात्रा शांति से निकाली गई। सीओ सर्किल पलिया और निघासन के साथ विभिन्न थानों की पुलिस तैनात रही।
कुछ कहासुनी हो गई थी। उसके बाद कार्यकर्ताओं को शांत करा दिया गया। पदयात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निकाली गई।
-ओपी गुप्ता, एसडीएम, निघासन
पदयात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निकल रही थी, एसडीएम ने रूट को लेकर आपत्ति जताई। थोड़ी कहासुनी हुई, बाद में मामला शांत हो गया। पदयात्रा शांति से निकाली गई।
-जितेंद्र चतुर्वेदी, आयोजक लोक जागरण मंच