फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   political

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में निकाली पदयात्रा

Fri, 10 Jan 2020 07:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
political
लखीमपुर खीरी। लोक जागरण मंच के संयोजक आचार्य संजय मिश्र के नेतृत्व में धर्मसभा इंटर कॉलेज के परिसर से पद यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कहा कि नागरिकता संसोधन कानून के तहत सरकार ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में सताए जा रहे हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध व पारसी को हिंदुस्तान में संरक्षण देने का काम किया और भारत में रहने वाले मुस्लिम, सिख, ईसाई आदि से इसका कोई मतलब नहीं है। सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि जब सीएए लोकसभा व राज्य सभा में पास हो गया तो विरोध क्यों हो रहा हैं।
विज्ञापन

दोपहर करीब डेढ़ बजे काफी संख्या में लोगों ने कॉलेज परिसर ने पद यात्रा शुरू की। पद यात्रा शहर के विभिन्न स्थानों से होकर वापस धर्म सभा इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में शामिल लोग तिरंगा झंडा व सीएए के समर्थन को लेकर तख्तियां पकड़े थे। पदयात्रा में धौरहरा सांसद रेखा वर्मा समेत 35 संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान संस्कृत विद्यालय के बच्चों ने पद यात्रा का स्वागत किया। पद यात्रा के दौरान जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, शहर विधायक योगेश वर्मा, गोला विधायक अरविंद गिरी, निघासन विधायक शशांक पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, रमेश चंद्र, अनुराग मिश्रा, विजय शुक्ला रिंकू, अर्बन बैंक अध्यक्ष पुष्पा सिंह, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, धौराहरा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष निरुपमा मोनी बाजपेई, रमेश चंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पद यात्रा के लिए संगठनों से किया जा रहा संपर्क
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में नगर के रामलीला मैदान से 13 जनवरी को निकाली जाने वाली पदयात्रा के संबंध में भारत विचार मंच के खंड प्रचारक शिव प्रकाश ने भाजपा नगर अध्यक्ष सहित प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सभी लोग पूरी ताकत से इस पद यात्रा को सफल बनाने के लिए जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने कहा कि भाजपा पूरी ताकत से भारत विचार मंच द्वारा आयोजित इस पद यात्रा में हिस्सा लेगी। खंड प्रचारक शिव प्रकाश ने बताया की पद यात्रा में सम्मिलित होने के लिए तमाम संगठनों से संपर्क साधा जा रहा है। 12 जनवरी को गहन जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और 13 जनवरी को प्रात 11 बजे रामलीला मैदान से पदयात्रा शुरू होगी। इस अवसर पर मनोज गुप्ता, संजय सिंह चौहान, संजय चतुर्वेदी, नीरज रस्तोगी, आशाराम सैनी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed