फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   political

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 33 दावेदार, नामांकन कराया

Thu, 21 Nov 2019 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
political
लखीमपुर खीरी। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को पार्टी कार्यालय पर नामांकन प्रक्रिया हुई। इसमें जिलाध्यक्ष पद के लिए 33 और प्रदेश परिषद सदस्य के लिए 32 लोगों ने नामांकन भरा। चुनाव अधिकारी मुखपाल लाल ने बताया कि उम्मीदवारों की सूची गुरुवार को प्रदेश नेतृत्व को सौंप दी जाएगी, क्योंकि जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा प्रदेश नेतृत्व ही करेगा।
विज्ञापन

जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि देवकली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर नामांकन प्रक्रिया को लेकर उम्मीदवार और उनके समर्थक गुरुवार से ही इकट्ठा होने लगे। इससे कार्यालय पर शाम तक गहमागहमी बनी रही। जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद सदस्य के लिए नामांकन प्रक्रिया 11 बजे शुरू हुई। चुनाव अधिकारी मुखपाल लाल की मौजूदगी में नामांकन एवं नाम वापसी प्रक्रिया संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद सदस्य के लिए जिन्होंने आवेदन किया है उनकी सूची तैयार कर गुरुवार को प्रदेश कार्यसमिति को सौंप दी जाएगी, क्योंकि प्रदेश कार्यकारिणी ही जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद सदस्यों के नाम घोषित करेगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवार
कुलभूषण सिंह, सुनील सिंह, अनुपम अवस्थी, विजय शुक्ला रिंकू, अरविंद गुप्ता, सुबोध शुक्ला, उमाशंकर मिश्रा, डॉ. इरा श्रीवास्तव, विनोद मिश्रा, अनुराग मिश्रा, अनूप शुक्ला, अरविंद सिंह संजय, संजय मिश्रा, सुनील सिंह चौहान, सुनील बाथम, मनोज वर्मा, इतेंद्र वर्मा, आशू मिश्रा, राज किशोर मौर्य, विनोद वर्मा, डॉ. सतीश कौशल बाजपेई, अनिल यादव, कमलेश मिश्रा, डॉ. अश्वनी वर्मा, सतीश श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, विश्वनाथ सिंह, प्रमोद मिश्रा, रामनरेश लोधी, मुन्ना लाल अवस्थी, दीपक पुरी, विनोद शुक्ला, ठाकुर प्रसाद गंगवार।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी गाइड लाइन से हटकर भी हुए आवेदन
जिलाध्यक्ष पद के लिए 40 से 55 साल की उम्र व दो बार के सक्रिय सदस्य को आवेदन करना था लेकिन 55 साल से अधिक उम्र के करीब 10 लोगों ने आवेदन किया है। संभावना जताई जा रही है कि स्क्रीनिंग में इनके आवेदन खारिज किए जा सकते हैं। प्रदेश मुख्यालय से आए चुनाव अधिकारी मुखपाल लाल ने बताया कि ऐसे आवेदनों के संबंध में पार्टी की चुनाव संचालन समिति तय करेगी।

दिग्गजों की निगाह जिलाध्यक्ष की ताजपोशी पर
भाजपा के दिग्गजों की निगाह अब जिलाध्यक्ष की ताजपोशी पर लगी है। 32 नामांकन कराने में चार नाम प्रमुख जनप्रतिनिधियों के खेमे के माने जा रहे हैं। इन्हीं में से एक के नाम पर सर्वसम्मति बनाने की कोशिश की जा रही है। मालूम हो कि वर्तमान जिलाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह मोहम्मदी से विधायक भी हैं। इनके कार्यकाल में लोकसभा की दोनो सीटों पर भाजपा का परचम फहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed