फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police remand over, three accused including Ankit Das entered in jail

पुलिस रिमांड खत्म, अंकित दास समेत तीनों आरोपी जेल में दाखिल

Sun, 17 Oct 2021 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police remand over, three accused including Ankit Das entered in jail
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में पुलिस रिमांड पर लिए गए अंकित दास, गनर लतीफ उर्फ काले और ड्राइवर शेखर भारती की तीन दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर रविवार को सुबह 9:15 बजे जिला कारागार में दाखिल कर दिया गया। इस प्रकार अब तक एसआईटी द्वारा चार आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ की जा चुकी है, जबकि कुल छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को हुए तिकुनिया कांड में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू से लंबी पूछताछ के बाद पुलिस उसे तीन दिन की रिमांड पर लेकर भी जांच-पड़ताल कर चुकी है। इसके बाद इस केस की जांच तेज करते हुए पुलिस ने आशीष के नजदीकी दोस्त व सहआरोपी अंकित दास, उसके गनर लतीफ उर्फ काले और ड्राइवर शेखर भारती को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों से तीन दिनों तक क्राइम ब्रांच के दफ्तर में एसआईटी ने पूछताछ की और इस दौरान घटनास्थल पर क्राइम सीन का रिक्रिएशन करने के लिए तिकुनिया भी ले गई थी। तब मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा मोनू को भी घटनास्थल पर ले जाया गया था। क्राइम सीन का रिक्रिएशन होने के बाद आशीष मिश्रा को जेल में निरुद्ध कर दिया गया था, लेकिन अंकित दास समेत तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए अपनी रिमांड में रखा था। रविवार को रिमांड अवधि पूर्ण होने से ठीक पहले पुलिस ने अंकित दास समेत तीनों आरोपियों को जेल में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

अब दूसरी एफआईआर पर तेज होगी जांच
तिकुनिया कांड में दो एफआईआर दर्ज हुई हैं, जिसमें एक किसानों की ओर से तो दूसरी भाजपा कार्यकर्ता की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। अभी तक किसानों की ओर से दर्ज एफआईआर की जांच तेजी से की गई, जिसमें छह लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। वहीं भाजपा कार्यकर्ता सुमित जायसवाल मोदी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर अभी तक पुलिस ने जांच तेज नहीं की थी और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी की गई। सूत्र बताते हैं कि अब पुलिस दूसरी एफआईआर की जांच तेज करेगी और इसके आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी जा सकती है। उधर, जानकारी यह भी है कि सुमित जायसवाल भूमिगत हैं, जिनकी तलाश के लिये सर्विलांस की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed