{"_id":"57bb298d4f1c1b774cd4f09e","slug":"police-patrolled-the-open-pole-in-charge-of-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी एसपी की चेकिंग में खुली गश्त की पोल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी एसपी की चेकिंग में खुली गश्त की पोल
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 22 Aug 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय से एक घंटे पहले ही गश्त कर थाने लौट गई पुलिस टीम
प्रभारी एसपी ने धौरहरा और ईसानगर एसओ से जताई नाराजगी
तीन दिनों के भीतर तलब किया स्पष्टीकरण
उच्चाधिकारियों के आदेश पर सुबह चार बजे तक होने वाली गश्त की जमीनी हकीकत देखने जब प्रभारी एसपी/एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी सदर कोतवाली और धौरहरा क्षेत्र में निकले तो धौरहरा सर्किल पुलिस की गश्त की हकीकत सामने आ गई। प्रभारी एसपी ने धौरहरा और ईसानगर पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने दोनों थानों के एसओ से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है।
चोरी, लूट और राहजनी जैसी अपराधिक घटनाएं न हो। इसके लिए डीजीपी से लेकर एसपी तक गंभीर हैं। अफसर रणनीति बनाकर व्यापक पैमाने पर चेकिंग आदि अभियान चलाते हैं, लेकिन अफसरों के आदेश के बाद भी पुलिस थानों से बाहर निकलने में गुरेज करती है। डीजीपी ने नियमित रूप से रात 12 बजे से लेकर सुबह चार बजे तक हाइवे और देहात के प्रमुख मार्गों पर गश्त करने और पिकेट तैनात रखने के निर्देश हैं, लेकिन खासतौर पर देहात इलाकों के थानों की पुलिस पर आदेशों का असर नहीं दिखता है। रविवार की आधी रात के बाद प्रभारी एसपी/एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी सड़कों पर निकले और सदर कोतवाली और धौरहरा सर्किल क्षेत्र में गश्त व्यवस्था का जायजा लिया। सदर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस पिकेट तैनात मिली और गश्त भी होती दिखी, लेकिन जब वह सुबह करीब तीन बजे धौरहरा सर्किल में पहुंचे तो धौरहरा और ईसानगर पुलिस की पिकेट और गश्त नदारद मिली। इस पर उन्होंने इंस्पेक्टर धौरहरा दिनेश चंद्र मिश्रा और एसओ ईसानगर शिवानंद यादव को कड़ी फटकार लगाई।
प्रभारी एसपी ने बताया कि गश्त में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह अन्य सर्किलों में भी औचक चेकिंग करेंगे। लापरवाही मिलने पर संबंधित थानेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि धौरहरा और ईसानगर के एसओ से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।