फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   police

थानेदारी करने वाले इंस्पेक्टर अब सीओ दफ्तर में करेंगे बाबूगिरी

Sat, 04 Sep 2021 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
police
लखीमपुर खीरी। जनपद के थाना व कोतवाली में थानेदारी करने वाले इंस्पेक्टर अब सीओ दफ्तर में बाबूगिरी करेंगे, एसपी विजय ढुल ने सात इंस्पेक्टरों को सीओ का रीडर (पेशकार) बना दिया है। यह आदेश जारी होने के बाद इंस्पेक्टरों को सांप सूूंघ गया है और तरह-तरह की चर्चा के जरिए नए आदेश को चिंताजनक बताया जा रहा है। वजह है कि कई थानों का चार्ज उपनिरीक्षक (एसआई) संभाल रहे हैं और उसी सर्किल में इंस्पेक्टर बतौर बाबू सीओ के दफ्तर में काम करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में अरसे से तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत मिश्रा को एएसपी का रीडर बनाया गया है। इंस्पेक्टर महेश कुमार को सीओ मितौली का रीडर बनाया गया है। इंस्पेक्टर विश्वनाथ यादव को सीओ सदर का रीडर बनाया गया हैै। ऐसे ही इंस्पेक्टर रमेश चंद्र यादव को सीओ निघासन, इंस्पेक्टर आदर्श कुमार सिंह को सीओ धौरहरा, इंस्पेक्टर हनुमान प्रसाद यादव को सीओ गोला और इंस्पेक्टर संतोष कुमार यादव को सीओ मोहम्मदी का रीडर बनाया गया है। इसके अलावा महिला एसआई साधना यादव को पुलिस लाइंस से कोतवाली सदर में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

-
पसगवां कांड में निलंबित हुए दोनों इंस्पेक्टर बहाल
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान नामांकन के समय पसगवां ब्लॉक में महिला उम्मीदवार के साथ हुई अभद्रता के मामले में निलंबित किए गए तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह व अतिरिक्त इंस्पेक्टर हनुमान प्रसाद यादव को एसपी ने बहाल कर दिया है। इन दोनों की बहाली करने के साथ ही इन्हें सीओ का रीडर बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मितौली थाने का चार्ज संभाल रहे एसआई, इंस्पेक्टर बने पेशकार
मितौली थाने का चार्ज दो साल से एसआई (उपनिरीक्षक) संभाल रहे हैं, तो वहीं सीओ के दफ्तर में इंस्पेक्टर बतौर पेशकार फाइलें निपटाएंगे।
---
शासन के निर्देश पर पहली बार इंस्पेक्टरों की तैनाती सीओ आफिस में की गई है। इससे सीओ की गैर मौजूदगी में आने वाले फरियादियों की समस्या सुनकर निस्तारण किया जा सकेगा।
-विजय ढुल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed