फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police kept scouting the forest to catch the accused of rape

दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने के लिए जंगल छानती रही पुलिस

Sun, 08 May 2022 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Police kept scouting the forest to catch the accused of rape
फरधान। आठ वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस दूसरे भी नहीं पकड़ पाई है। घटना को अंजाम देने के बाद फरार आरोपी की तलाश में शनिवार को एसपी द्वारा लगाई गई पुलिस टीमें दिन भर गांव और जंगल में खाक छानती रहीं, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा पाई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय कक्षा चार की छात्रा को रात को सोते समय शुक्रवार की रात 12 बजे के बाद गांव का ही 30 वर्षीय युवक घर से अगवा कर ले गया था। गांव के परिषदीय विद्यालय में ले जाकर दुष्कर्म किया था। आरोपी के चंगुल से छूट कर आने के बाद लड़की ने अपने दिव्यांग मां-बाप को आप बीती बताई थी। लड़की के पिता ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही सर्वेश कुमार उर्फ भूरे के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण के बाद इलाज चल रहा है। घटना के बाद से गांव के साथ-साथ पीड़िता के घर पुलिस कर्मी तैनात हैं। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पीड़िता के आसपास के गांव, पास के लगभग 500 बीघा जंगल, चौराहों व खेतों में दिन भर खाक छानती रही, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। एसपी के निर्देशन में कई टीमें उसे पकड़ने में लगी है। रात दिन उसकी तलाश की जा रही है। उसको पकड़ने या बताने वाले को 20 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया है।
आरोपी सुबह खाना खाकर निकल गया, जान नहीं पाई पुलिस - गांव में चर्चा है कि आरोपी सर्वेश कुमार उर्फ भूरे शनिवार की सुबह घर आया था। घर में खाना खाने के बाद फिर जंगल की ओर निकल गया। ग्रामीण व पुलिस उसे आते हुए नहींदेख पाई थी। जाते समय जब किसी ग्रामीण ने उसे देख लिया और पुलिस को जानकारी तब तक वह फिर पड़ोस के इंदिरानगर जंगल में गुम हो गया।
आसपास के गांवों में उसकी दहशत - बताते है कि भूरे काफी दबंग किस्म का आदमी है। जो आये दिन लोगों से झगड़ा किया करता है।फरधान थाने में भी उसके खिलाफ मारपीट व एनडीपीएस के कई मुकदमें दर्ज है। वाद विवाद में आई पुलिस से भी वह कई बार उलझ चुका है।

संबंधियों को उठाकर पूछताछ में जुटी पुलिस - आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस सभी हथकंडे अपना रही है। उसके परिवार के लोगों के साथ संदिग्ध लोगों भी उठा कर पूछताछ कर रही है। उसकी पड़ोसी जिले रिश्तेदारी में भी पुलिस उसे खंगाल चुकी है। भूरे मोबाइल रखता नही है इस लिए उसकी लोकेशन भी पुलिस निकाल पा रही है। पुलिस सब तरीके अपना चुकी है लेकिन उस तक अभी पहुंच नहीं पाई है, जो फरधान पुलिस के लिए मुसीबत बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed