फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police keeping an eye on the family of Suhel who arrested in Gujarat

UP: गुजरात में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी सुहेल के परिजनों पर पुलिस की नजर, मां-बाप बोले- बेकसूर है बेटा

Mon, 10 Nov 2025 07:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Nov 2025 07:17 PM IST
सार

आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में सुहेल खां की गिरफ्तारी से उसके परिजन स्तब्ध हैं। उसके माता-पिता ने सुहेल को बेकसूर बताया। कहा कि सुहेल मुजफ्फरनगर में पढ़ाई करने गया था। उसके गुजरात जाने की जानकारी उन्हें नहीं थी।

विज्ञापन
Police keeping an eye on the family of Suhel who arrested in Gujarat
सुहेल की मां रुखसाना - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही कस्बा निवासी सुहेल खां की गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। थाना सिंगाही पुलिस ने सुहेल के परिजनों के साथ-साथ उसके संपर्क में आने वाले लोगों पर भी नजर रखना शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिवार के अन्य सदस्यों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध हरकत का समय रहते पता लगाया जा सके।

विज्ञापन


गुजरात में एटीएस ने सुहेल को गिरफ्तार किया है। उस पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। सुहेल की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही सोमवार को सिंगाही में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुहेल शांत स्वभाव का युवक था। तीन साल पहले वह हाफिज की पढ़ाई के लिए मुजफ्फरनगर गया था।
विज्ञापन


पिता ने आरोपों से किया इनकार 
सुहेल के पिता सलीम ने बताया कि वह ट्रैक्टर मिस्त्री का काम करते हैं। उनका बेटा सुहेल पिछले तीन साल से मुजफ्फरनगर में पढ़ाई कर रहा था। जून में वह घर आया था और करीब 15 दिन रुकने के बाद जुलाई में वापस चला गया था। सलीम ने बताया कि सुहेल के गुजरात जाने की जानकारी उन्हें नहीं थी। उन्होंने कहा कि बेटा दोस्तों के साथ घूमने के लिए गया होगा। पिता ने सुहेल के किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने से साफ इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलीम ने भावुक होते हुए बताया कि पहले ही उनका एक बेटा बिजली के करंट से हादसे में जान गंवा चुका है, जिससे परिवार टूट चुका था। अब सुहेल की गिरफ्तारी की खबर से वे पूरी तरह टूट गए हैं।

मां ने बेटे को बताया बेकसूर 
सुहेल की मां रुखसाना ने भी बताया कि बेटा हाफिज की पढ़ाई के लिए मुजफ्फरनगर गया था। गुजरात में पकड़े जाने की जानकारी उन्हें छोटे बेटे वसीम के फोन से मिली। रुखसाना ने बताया कि गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही सिंगाही पुलिस घर पहुंची और बक्से, अलमारी व कमरे की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने कहा कि परिवार की माली हालत बेहद कमजोर है। पति जो दिन में कमाते हैं, उसी से रात का चूल्हा जलता है। उन्होंने सुहेल को बेकसूर बताया। 

पुलिस प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा है कि मामले की जांच उच्च स्तर पर चल रही है। जैसे ही कोई ठोस तथ्य सामने आएगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed