फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police could not arrest Dev Juneja, accused of assault and robbery

Lakhimpur Kheri News: मारपीट व लूट के आरोपी देव जुनेजा को पुलिस नहीं कर सकी गिरफ्तार

Fri, 12 Sep 2025 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police could not arrest Dev Juneja, accused of assault and robbery
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के राजापुर चाैकी क्षेत्र स्थित एक ढाबा संचालक के साथ मारपीट, नगदी लूटने और धमकाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को तो जेल भेज दिया। एक महीने का समय बीत जाने के बाद भी नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फरार चल रहा है, दबिश दी जा रही है। आरोपी के पास फोन न होना भी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन

बीती 08 अगस्त की रात शहर के राजापुर पुलिस चौकी से महज़ कुछ कदम की दूरी पर रंगदारी वसूली न मिलने पर जानलेवा हमला करने के साथ ही गल्ले से नकदी और सोने की चेन लूटने की घटना हुई थी। ढाबा संचालक वीरेंद्र विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि आवास विकास कालोनी निवासी रोहित शर्मा, अर्पण शुक्ल और सुंदरपुरम् निवासी देव जुनेजा उसके ढाबे के सामने किसी से रंगदारी मांग रहे थे।
विज्ञापन

ढाबा संचालक का आरोप था कि तीनों आरोपी कुछ देर बाद अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उसके ढाबे पर आए और खाना खाकर जाने लगे। रुपये मांगे तो उक्त लोग उल्टे ही रंगदारी मांगने लगे। विरोध करने पर देव जुनेजा ने तमंचा निकालकर उनके सिर पर जोरदार वार किया। बाकी साथियों ने भी घेरकर जमकर मारा पीटा था। साथ ही काउंटर से बीस हजार रुपये नकद और गले से सोने की चेन लूट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ढाबा संचालक की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद कर तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, रंगदारी, लूटपाट आदि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। पुलिस ने इस मामले में अर्पण और रोहित शर्मा को जेल भेजा था लेकिन घटना के करीब एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस आज तक देव जुनेजा को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसकी तलाश कर रही है लेकिन आरोपी के पास फोन न होने की वजह से


कहीं राजनीतिक दबाव में तो नहीं है कोतवाली पुलिस
लूट और रंगदारी मांगने जैसे मामले में एक माह बाद भी पुलिस नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। फरार चल रहे देव जुनेजा बजरंग दल के सीतापुर विभागाध्यक्ष बताए जाते हैं। शायद इसी वजह से पुलिस गिरफ्तारी करने से कतरा रही है। देव जुनेजा पर पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं। हालांकि पुलिस आज भी उसकी तलाश करने की बात कह रही है।


देव जुनेजा की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सुनने में आया है कि उसने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी डाली है जो पेंडिंग है। - हेमंत राय, इंस्पेक्टर सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed