फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   police alert

किसान आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट....

Fri, 25 Sep 2020 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
police alert
police alert
बिजुआ। किसानों के 25 सितंबर को भारत बंद के आह्वान पर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। इलाके में किसान मेसेज से सबको सुबह नौ बजे बस्तौला चौराहे पर जमा होने की अपील कर रहे हैं, इस मैसेज को भेजने वाले या फिर आंदोलन के अगुवा का नाम न होने से पुलिस परेशान है, थाना पुलिस कहती है कि अगर किसान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे तो कोई रोकटोक नहीं है।
विज्ञापन

दरअसल वायरल मेसेज के मुताबिक शुक्रवार को किसान नेता सरदार वीएम सिंह के राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की ओर से रास्ता जाम करने की किसानों से अपील की गई है। तमाम किसान संगठनों की ओर से भारत बंद की कड़ी में वायरल मेसेज के मुुताबिक खीरी जिले में किसान इस संगठन की अगुवाई में भीरा-लखीमपुर स्टेट हाईवे पर बस्तौला चौराहे पर एकत्र होकर सभा करेंगे और हाईवे पर चक्का जाम करेंगे। इस मेसेज के बारे में बिजुआ चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि किसानों के चक्का जाम करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी, जबकि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर सकते हैं, वहीं इस मामले में कोई अनुमति की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed