{"_id":"58d6b1424f1c1b1a191a2629","slug":"pole-collapsed-by-tractor-collision-three-unconscious-from-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से पोल टूटा, करंट से तीन बेहोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से पोल टूटा, करंट से तीन बेहोश
लख्ाीमपुरख्ाीरी
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
बजली हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम निबौरिया पश्चिम में रोड पर शनिवार की सुबह एक ट्रैक्टर-टॉली ने बिजली खंभें में टक्कर मार दी, जिससे खंभा बीच से टूट गया और उसका एक भाग ऊपर का तारों वाला हिस्सा सड़क पर गिर गया। इससे करंट लगने से बाइक सवार दो युवक और पास में खड़ी एक युवती बेहोश हो गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद भी एंबुलेंस के न पहुंचने पर लोगों ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
बेलरायां चीनी मिल से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गन्ना तुलवाकर जा रही थी। सुबह करीब आठ बजे ग्राम पश्चिम निबौरिया में ट्रैक्टर ट्रॉली जब स्वामी दयाल वर्मा की दुकान के सामने पहुंची तो वह अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में टक्करा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि खंभा आधा टूटकर करंट प्रवाहित तारों के साथ रोड पर गिर गया। खंभे के रोड पर गिरते ही गांव की बिजली गुल हो गई। इस बीच बाइक से जा रहे गांव निवासी दीपू व पप्पू टेलर और पास में खड़ी बाबूराम कश्यप की 22 वर्षीय पुत्री गुड्डी करंट लगने से बेहोश हो गई। हादसा होने के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को रोक लिया। इसके बाद आपसी समझौते के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चला गया। घायलों के उपचार के लिए गांव निवासी पूर्व बीडीसी मुन्नालाल वर्मा ने 108 नंबर पर सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस एक घंटे बाद भी नहीं पहुंची। जिस पर घर वाले तीनों को लेकर निजी डॉक्टर के यहां ले गए और इलाज शुरू कराया है। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने खंभा व केबिल सड़क से हटाकर आवागमन शुरू कराया है। तिकुनियां उपकेंद्र के अवर अभियंता विकास सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जहां पर खंभा टूटा है वहां दो पोल लगाकर मजबूत किया जाएगा।