फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pole collapsed by tractor collision, three unconscious from current

ट्रैक्टर की टक्कर से पोल टूटा, करंट से तीन बेहोश

Sat, 25 Mar 2017 11:34 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी
लख्ाीमपुरख्ाीरी Updated Sat, 25 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Pole collapsed by tractor collision, three unconscious from current
‌‌बजली हादसा
 ग्राम निबौरिया पश्चिम में रोड पर शनिवार की सुबह एक ट्रैक्टर-टॉली ने बिजली खंभें में टक्कर मार दी, जिससे खंभा बीच से टूट गया और उसका एक भाग ऊपर का तारों वाला हिस्सा सड़क पर गिर गया। इससे करंट लगने से बाइक सवार दो युवक और पास में खड़ी एक युवती बेहोश हो गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद भी एंबुलेंस के न पहुंचने पर लोगों ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन

बेलरायां चीनी मिल से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गन्ना तुलवाकर जा रही थी। सुबह करीब आठ बजे ग्राम पश्चिम निबौरिया में ट्रैक्टर ट्रॉली जब स्वामी दयाल वर्मा की दुकान के सामने पहुंची तो वह अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में टक्करा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि खंभा आधा टूटकर करंट प्रवाहित तारों के साथ रोड पर गिर गया। खंभे के रोड पर गिरते ही गांव की बिजली गुल हो गई। इस बीच बाइक से जा रहे गांव निवासी दीपू व पप्पू टेलर और पास में खड़ी बाबूराम कश्यप की 22 वर्षीय पुत्री गुड्डी करंट लगने से बेहोश हो गई। हादसा होने के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को रोक लिया। इसके बाद आपसी समझौते के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चला गया। घायलों के उपचार के लिए गांव निवासी पूर्व बीडीसी मुन्नालाल वर्मा ने 108 नंबर पर सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस एक घंटे बाद भी नहीं पहुंची। जिस पर घर वाले तीनों को लेकर निजी डॉक्टर के यहां ले गए और इलाज शुरू कराया है। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने खंभा व केबिल सड़क से हटाकर आवागमन शुरू कराया है। तिकुनियां उपकेंद्र के अवर अभियंता विकास सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जहां पर खंभा टूटा है वहां दो पोल लगाकर मजबूत किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed