फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   PM's rally today, fool-proof security

पीएम की जनसभा आज, सुरक्षा चाक-चौबंद 

Sun, 12 Feb 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 12 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे जवान, कई अफसरों ने डारा डेरा
विज्ञापन

एडीजी सीआईडी ने बैठक कर दिए जरूरी निर्देश 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दोपहर 12 बजे राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। रविवार की देर शाम तक भाजपा नेता जनसभा स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे। सभा के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी और अधिकारी तैनात रहेंगे। कई बाहरी जिलों के अफसरों ने जिले में कैंप कर लिया है। 
प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर जिले में छह एसपी, तीन एएसपी, 28 सीओ लगाए गए हैं। इनमें से 25 वीं बटालियन पीएसी रायबरेली के कमांडेंट डॉ. अरविंद भूषण पांडेय सहित सभी एसपी और सीओ ने फोर्स के साथ पुलिस लाइंस में डेरा जमाया है। हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल, आसपास के मकानों पर भी सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेगा। एडीजी सीआईडी संजय परडे और आईजी लखनऊ ए सतीश गणेश रविवार की दोपहर पुलिस लाइंस पहुंचे और सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और सुरक्षा को लेकर बनाए गए प्लान की समीक्षा की। इसके बाद आईजी लखनऊ ए सतीश गणेश ने पुलिस लाइंस में सुरक्षा में लगाए गए पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। 
विज्ञापन


इन स्थानों पर रहेगी पार्किंग
धौरहरा और खीरी की ओर से आने आने वाले वाहन आईटीआई मैदान राजापुर, निघासन, पलिया की ओर से आने वाले वाहन पुराना एसपी बंगला में खड़े किए जा सकेंगे। बेहजम, कस्ता, मैगलगंज से आने वाले वाहन पीके इंटर कॉलेज और लालपुर, गोला की ओर से आने वाले वाहनों को धर्मसभा इंटर कॉलेज में खड़ा करने की व्यवस्था की गई है। बाइक विलोबी हॉल और डान बाक्सो स्कूल के सामने युवराजदत्त हाल में खड़ी की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बसों का होगा रूट डायवर्जन 
जाम की समस्या से लोगों को परेशान न होना पड़े, इसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। रोडवेज बसें और अन्य वाहनों का सोमवार को गांधी तिराहे से जेलगेट, लोहिया भवन होते हुए डीएम आवास रोड से सौजन्या चौराहा से होकर आना जाना होगा। निघासन-पलिया को जाने वाले वाहन पीलीभीत-बस्ती हाईवे से सैधरी होते हुए निकाले जाएंगे। 

इस स्थानों पर लगेंगे बैरियर
राजापुर पुलिस चौकी, इमली चौराहा, कपूरथला, शहपुराकोठी के पास पुराना एसपी बंगला रोड 

लखनऊ से आई लाइफ सेविंग एंबुलेंस
लखनऊ से लाइफ सेविंग एंबुलेंस मंगाई गई है, जो रैली स्थल पर खड़ी रहेगी। एंबुलेंस में फिजीशयन, सर्जन, एनेस्थीसिया, आर्थो, हृदय रोग विशेषज्ञ तैनात रहेंगे।

एसपीजी ने देखा सेफ हाउस
जिला अस्पताल में बनाए गए सेफ हाउस का एसपीजी अधिकारियों ने रविवार को निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। लाइफ सेंविग एंबुलेंस के अलावा एक और एंबुलेंस इमरजेंसी में तैयार रहेगी। सीएमओ डॉ.जावेद अहमद ने बताया कि प्रधानमंत्री रैली को लेकर जिला अस्पताल में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
 
रैली स्थल पर लगाए सीसीटीवी कैमरे
जीआईसी मैदान पर एक दर्जन  से अधिक सीसीटीवी कैमरों को अस्थाई तौर पर लगाया गया है। इन कैमरों को लगाए जाने का काम रविवार की देर शाम  तक होता रहा।
 
11 विधानसभा के प्रत्याशी और समर्थक रहेंगे मौजूद
प्रधानमंत्री की जनसभा के दौरान लखीमपुर खीरी के आठ और सीतापुर के हरगांव, महोली और लहरपुर विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी और नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

 
प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। चार बड़े और दो छोटे वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग बनाई गई है। रोडवेज बसों को गांधी तिराहे से जेलगट होते हुए डीसी रोड से निकाला जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के सिपाही यातायात व्यवस्था में तैनात रहेंगे। 
-निर्मल कुमार बिष्ट, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed