फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   PM Modi's birthday celebrated across the district

जिले भर में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन

Sat, 18 Sep 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
PM Modi's birthday celebrated across the district
फोटो संख्या 17एलकेएच408
विज्ञापन

17 एलकेएच 29, 30
जिले भर में मनाया गया
पीएम मोदी का जन्मदिन
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन शुक्रवार को जिले भर में भाजपाइयों ने उत्साह पूर्वक मनाया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने संसदीय कार्यालय पर प्रधानमंत्री के चित्र को तिलककर और मिष्ठान वितरण कर जन्मदिन मनाया।
भाजपा कार्यालय पर 71 रिटायर्ड जवान और 71 किसानों का सम्मान समारोह किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा मनोज वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू आदि ने 71 रिटायर्ड जवान और 71 किसानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उधर, अर्बन बैंक अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने महिला अस्पताल में फल वितरण और पौधरोपण किया। उधर, नकहा ब्लॉक में प्रमुख पवन गुप्ता ने गरीबों में फल, मिठाई और पानी की बोतल वितरित की। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रमों में सदर विधायक योगेश वर्मा, अर्बन को-आपरेटिव बैंक अध्यक्षा पुष्पा सिंह, डॉ. अभिमन्यु मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह, सांसद प्रवक्ता अंबरीष सिंह, अमित मिश्रा, मुदित अग्रवाल, राहुल चौरसिया, सुरेंद्र कश्यप, मधुकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। शुक्रवार को मां शारदा मंडल के सेक्टर त्रिलोकपुर के नौगवां गांव में प्रधान के आवास पर पदाधिकारियों ने सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों का बखान करते हुए प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना की।
उचौलिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी कार्यों, योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
मोहम्मदी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसूताओं को फल बांटे। इस दौरान नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, आलोक वर्मा, शिवेंद्र सिंह, रितेश शुक्ला संजय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
17 एलकेएच 28
मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों
ने बेची चाट और सब्जी
- रिक्शा चलाकर कांग्रेसियों ने मनाया बेरोजगार दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
गोला गोकर्णनाथ। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने नगर की सड़कों पर चाट, सब्जी बेचकर और रिक्शा चलाकर बेरोजगार दिवस मनाया।
नगर में युवा कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष शुभम अग्निहोत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाते हुए यूथ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी पकोड़े तल कर नानक चौकी से सब्जी बेचते हुए रिक्शा चलाकर, ताली, थाली बजाकर नारेबाजी करते हुए सदर चौराहे तक आए।
अशोक चौराहा पर यूथ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। शुभम अग्निहोत्री ने कहा कि बेरोजगारी से आज का युवा सड़कों पर भीख मांगने को मजबूर हो चुका है। पढ़े लिखे शिक्षित युवाओं को पकोड़े तलने को रोजगार बता कर उनका उपहास उड़ाया जा रहा है।

इस मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौरव मिश्र, मुश्ताक इदरीसी, दिलशाद खान, अरशद खान, मनीष वर्मा, रामसेवक, अजीत, मंजीत कुमार, शाहिद सिद्दीकी, नसीम खान, अनुपम कुमार, शाबान अंसारी जी, श्री सरफराज खान जी, श्री शहीद अंसारी, अकील अंसारी, राजू शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed