{"_id":"660db37df51b2d660804d827","slug":"plywood-factory-watchmans-dead-body-found-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-117220-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्लाईवुड फैक्टरी के चौकीदार का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्लाईवुड फैक्टरी के चौकीदार का मिला शव
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस -संवाद
खमरिया। क्षेत्र के ग्रामसभा मूसेपुर स्थित विनायक प्लाईवुड फैक्टरी परिसर से बुधवार को चौकीदार का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने शव पर चोटों के निशान मिलने पर हत्या की आशंका जताई है।
थाना खमरिया क्षेत्र के मूसेपुर में स्थित विनायक इंटरप्राइजेज में एक साल से बदलू गौतम (66) पुत्र भोला चौकीदारी कर रहे थे। बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध का शव फैक्टरी परिसर से कुछ दूर झोंपड़ी में मिला। बताते हैं कि बदलू के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं, जिनसे खून का रिसाव हो रहा था। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
फैक्टरी परिसर में लगी मशीन के पीछे लकड़ी डंप करने वाले प्लॉट में चौकीदार बदलू झोंपड़ी में रहता था। बुधवार की सुबह लकड़ी उठाने आये मजदूरों ने चौकीदार को आवाज लगाई। कई बार आवाज देने के बाद भी जवाब न मिलने पर मुनीम को इसकी जानकारी दी गई। मुनीम झोंपडी में गए तो मौत की जानकारी मिली। सीओ धौरहरा प्रीतम पाल सिंह, खमरिया थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी, धौरहरा कोतवाल दिनेश सिंह आदि मौके जा पहुंचे और जांच पड़ताल की।