फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Places filled by rain water

वर्षा से जगह-जगह भरा पानी

Thu, 25 Jun 2015 07:03 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 25 Jun 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
Places filled by rain water
बुधवार रात भर हुई रिमझिम वर्षा से धरती तर हो गई और मौसम एक बार फिर खुशनुमा हो गया। रात करीब 10.30 बजे शुरू हुई वर्षा रात भर जारी रही। इसके बाद गुरुवार दिन में भी रुक-रुक वर्षा होती रही। बीच-बीच में बादल छंटे तो कड़ी धूप भी निकली। इससे उमस भरी गर्मी बढ़ गई। इसके बावजूद तापमान में कुछ कमी आई और लोगों ने राहत की सांस ली। शाम पांच बजे से फिर तेज बारिश शुरू हुई जो घंटों जारी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई वर्षा के कारण कई जगह पेड़ों की डालें भी गिर गई। बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई भी बाधित हुई। इस पहली बरसात ने ही नगर पालिका की नाले-नालियों की सफाई की पोल खोल कर रख दी। गंदगी से अटे पड़े नाले नालियां उफना उठे। उनका गंदा पानी सड़कों पर फैल गया। इससे लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। कई बार रुक-रुक कर वर्षा हुई। कई बार बादल छंटने पर धूप भी निकली। बार-बार रंग बदलते मौसम से कभी राहत मिली तो कभी उमस से परेशानी हुई। रिमझिम वर्षा के बावजूद आज सड़कों पर काफी रौनक रही। पानी बरसने पर कुछ लोग छाता लेकर निकले तो कुछ लोगों ने वर्षा में भीग कर आनंद लिय्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहजम। रात में हुई तेज वर्षा से सड़क किनारे रहने वाले लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया। सड़क ऊंची हो जाने के कारण बेहजम कस्बे में यह स्थिति पैदा हुई है। रात में लोगों को बाल्टियों से उलीच कर पानी बाहर निकालना पड़ा। कस्बे के लोगों ने एसडीएम से इसकी शिकायत करते हुए जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।
बांकेगंज। कस्बे में मौसम की पहली वर्षा से सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। मोहल्लों की चोक पड़ी नालियां उफना उठीं। नालियों का गंदा पानी बहकर सड़कों और घरों में भर गया। इससे लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी। बीआरसी भवन में पानी निकास का इंतजाम न होने से घुटनों तक जलभराव हो गया। इसके चलते प्रशिक्षुओं को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
मितौली। कस्बे से सीतापुर को जोड़ने वाली रोड पर बड़ा गांव तिराहे के पास नालियों पर अतिक्रमण होने से जलभराव हो गया है। सड़कों पर पानी भर गया। इससे आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने नालियों से अतिक्रमण हटाने और नालियों की सफाई कराने की मांग की है।
गोला गोकर्णनाथ। रात से हुई झमाझम वर्षा से गर्मी कम हो गई जिससे आमजन ने राहत महसूस की है। बरसात में नाली चोक होने से मिल डायवर्जन रोड, वीर अब्दुल हमीद मार्केट सहित निचले इलाकों में जलभराव हो गया। झमाझम वर्षा को देख किसानों के चेहरे खिल गए।
ममरी। बुधवार रात और गुरुवार दिन में हुई झमाझम वर्षा से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। किसानों ने गन्ने में खाद डालने, धान रोपाई के लिए खेतों की जुताई करना शुरू कर दिया है।
मोहम्मदी। कस्बे में गुरुवार दोपहर बाद हुई मूसलाधार वर्षा से तापमान में गिरावट आई, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। वर्षा से नगर की गलियों में पानी भर गया। गुरुद्वारा रोड पर जलभराव के कारण कई दुकानों में पानी घुस गया, जिससे दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ। इसके अलावा जेपी कॉलेज रोड, पुतन्नी तिराहा, तालिब अली चौराहा, अस्पताल रोड सहित तमाम जगहों पर पानी भर गया। एक किताबों के गोदाम में पानी भर जाने के कारण काफी क्षति हो गई।

किसानों ने शुरू की धान की रोपाई
पलियाकलां।
बुधवार की रात तेज हवाओं के साथ शुरू हुई वर्षा बृृहस्पतिवार को भी जारी रही। इस वर्षा से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली तो वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। किसानों ने खेतों में धान की रोपाई भी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को भी आसमान पर काले बादल छाए रहे और पूरे दिन रुक-रुक कर वर्षा होती रही। किसानों के लिए यह वर्षा वरदान साबित हुई। वर्षा से खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई में होने वाला आर्थिक नुकसान बचा है तो किसानों ने खेतों में पानी भरते ही धान की रोपाई भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed