फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pipeline broken by JCB, Rajgarh people craving for water

जेसीबी से तोड़ दी पाइप लाइन, पानी को तरस रहे राजगढ़ वाले

Wed, 14 Jul 2021 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Pipeline broken by JCB, Rajgarh people craving for water
ओवरब्रिज के नीचे आबकारी गोदाम के पास हो रहा है भवन निर्माण
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में सरकारी हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर हुए लोग
ईओ बोले- जेई निर्माण को मौके पर भेजकर मामला दिखवाएंगे
लखीमपुर खीरी। ओवरब्रिज के नीचे आबकारी गोदाम के पास भवन निर्माण के लिए नींव खोदाई के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पालिका कर्मी ने पेयजल सप्लाई बंद कर दी, जिससे राजगढ़ मोहल्ले में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई। उमस भरी गर्मी में पानी न मिलने से मोहल्ले के लोग हैंडपंप से पानी भर रहे हैं।
मंगलवार को आबकारी गोदाम परिसर में एक इमारत के निर्माण का काम शुरू हुआ है। इसके लिए जेसीबी से नींव की खोदाई कराई गई। खोदाई के दौरान सड़क किनारे बिछी नगर पालिका की पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे पानी बहना शुरू हो गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर नगर पालिका ने पानी की आपूर्ति बंद करा दी। कई घंटे पानी सप्लाई बंद होने से मोहल्ला राजगढ़ में हाहाकार मच गया। उमस भरी इस गर्मी में न तो लोगों को पीने के लिए पानी मिल सका और न ही घर के अन्य काम के लिए। सबसे ज्यादा दिक्कत घर की महिलाओं को हुई। उन्हें घरेलू कामों के लिए पानी घर से काफी दूर लगे सरकारी हैंडपंप से भरकर लाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका के जेई जलकल बताते हैं कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली थी। कर्मचारियों को मौके पर भेजा था। इस पर जो लोग भवन निर्माण करवा रहे हैं उन्होंने बनवाने की जिम्मेदारी ली थी। बुधवार सुबह सामान आदि उन्होंने ही मंगवाकर दिया। हमारे कर्मचारियों ने लीकेज दुरुस्त कर दी है। शाम को पेयजल आपूर्ति भी बहाल हो गई।
पाइप लाइन सड़क किनारे पड़ी है। यह कैसे टूट गई इसके बारे में जानकारी नहीं है। जेई जलकल से मालुमात की जाएगी। भवन निर्माण कहां पर और किस जगह हो रहा है। इसके लिए जेई निर्माण को मौके पर भेजकर दिखवाया जाएगा। - आरआर अंबेष, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका
जेई जलकल को दोपहर में ही पाइप लाइन टूटने की सूचना हो गई थी। उनके कहने पर ही पानी सप्लाई बंद हुई थी। पालिका प्रशासन ने लीकेज भी ठीक नहीं कराई। कुछ प्राइवेट लोगों ने सामान मंगाकर पाइप लाइन दुरुस्त कराई है। जलापूर्ति प्रभावित होने के जिम्मेदार जेई जलकल हैं। इन पर कार्रवाई होनी चाहिए। - मनीषा माथुर, सभासद, मोहल्ला राजगढ़
दो दिन हो गए, मंगलवार से नहीं आ रहा है पानी
मंगलवार दोपहर बाद से पानी नहीं आया। इतनी गर्मी हो रही है कि ऐसे में बिना पानी के रहना भी मुश्किल है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से सरकारी नल से पानी लाने के लिए मजबूर हो गए। - विमला, मोहल्ला राजगढ़
सरकारी नल में पानी अच्छा नहीं आता है। मगर, करें भी क्या जब पाइप लाइन टूटने से पानी की आपूर्ति हीं नगर पालिका ने की। इस भीषण गर्मी में पानी न मिलना सबसे बड़ी मुसीबत है। - रामबेटी, मोहल्ला राजगढ़
मंगलवार दोपहर बाद पाइप लाइन टूटने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई। ऐसी गर्मी में पानी न मिलना सबसे बड़ी मुसीबत है। हालांकि बताते हैं कि ठीक हो गई है देेखो कब तक पानी मिलता है। - आनंद सिंह, मोहल्ला राजगढ़
पालिका प्रशासन कितना एक्टिव है इसका अंदाजा इसी बात से लगता है कि मंगलवार को पाइप लाइन टूटी और बुधवार सुबह उसे ठीक कराया गया। पानी दोपहर तक नहीं मिल सका। - भुवनेश सिंह, मोहल्ला राजगढ़
नींव की खोदाई के दौरान सड़क भी हुई क्षतिग्रस्त
लखीमपुर खीरी। जेसीबी से नींव खोदवाए जाने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों का कहना है कि खोदाई से फुटपाथ तक टूट गया है। वहीं भवन निर्माण करा रहे लोगों का कहना है कि उनका नक्शा पास है। उसके अनुसार ही निर्माण कार्य हो रहा है, जबकि आसपास के लोग बताते हैं कि यदि नक्शे के अनुसार निर्माण हो रहा होता तो पाइप लाइन नहीं टूटती, क्योंकि पाइप लाइन सड़क पर है, जिसके बाद फुटपाथ है। यदि नक्शे के अनुसार जांच हो जाए तो मामला साफ हो जाएगा। संवाद

नींव खोदवाने के दौरान नगर पालिका की पेयजल पाइप लाइन टूट गई थी। इस पर उसे सामान मंगवाकर बनवा दिया गया है, जिससे मोहल्ले वालों को पानी के लिए दिक्क्त न हो। निर्माण कार्य मानचित्र के अनुसार ही हो रहा है। - युवराज शेखर, भवन निर्माण स्वामी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed