फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pinned line dropped on the Bamboo Bally, people performed

बांस बल्ली पर टिकी लाइन गिरी, लोगों ने किया प्रदर्शन      

Wed, 30 Aug 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Wed, 30 Aug 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Pinned line dropped on the Bamboo Bally, people performed
बिजली लाइन - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम को दिया ज्ञापन, एसडीओ से हुई नोकझोंक 
विज्ञापन

 मोहल्ला माहीगिरान प्रथम नई बस्ती में बांस बल्ली के सहारे पड़ी बिजली लाइन टूटकर नीचे गिर गई, जिससे मोहल्ले के लोग भड़क गए। गुस्साए मोहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा कर प्रदर्शन किया। तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। मोहल्लेवासी हाइडिल भी गए, जहां पर उनकी एसडीओ से तीखीं नोकझोंक हुई। हालांकि उन्होंने खंभे लगाने का आश्वासन दिया गया है।  

मोहल्ला माहीगिरान प्रथम नई बस्ती के मोहल्लेवासियों का आरोप है कि कई सालों से बांस बल्ली के सहारे अस्थाई रूप से बिजली आपूर्ति की गई है। आरोप है कि विभाग फर्जी तरीके से स्थायी कनेक्शन देकर अस्थाई बांस बल्ली के सहारे लाइन डाल देता है, जो हल्की आंधी व बरसात में टूटकर गिर जाती है। इससे हर समय दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। मोहल्ले में लगभग डेढ़ सौ घरों को बिजली सप्लाई बांस बल्ली के सहारे ही दी जा रही है। मोहल्लेवासियों का गुस्सा बुधवार को तब फूट पड़ा, जब बांस बल्ली सहित बिजली तार गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे नगर पालिका ईओ अशोक कुमार तिवारी ने खंभे लगाए जाने का आश्वासन दिया, लेकिन लोग संतुष्ट नहीं हुए औैर तहसील पहुंचकर एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी को ज्ञापन दिया। जिसमें विद्युत खंभे लगाए जाने की मांग की गई है। इसके बाद सभी हाइडिल पहुंचे और एसडीओ से मांग रखी। एसडीओ महेंद्र कुमार से तीखी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान किस्मत अली, शब्बीर अली, पप्पू, आजाद, रबीउल्ला, अब्बास, रियाज, पप्पू, सनी, शाहिद, मोहम्मद शब्बीर, अबरार, जुल्फी, सलीम, सोनू, अकबर, उस्मान अली सहित भारी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed