फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pickup full of processions overturned, seven people injured

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, सात लोग घायल

Thu, 28 Apr 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pickup full of processions overturned, seven people injured
मितौली। कस्ता गैस एजेंसी के पास बारातियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के गांव बासताली से बहराइच जिले के गुलरीपुरवा मंगलवार पिकअप से बरात गई थी। बुधवार बारात से वापसी करते समय कस्ता- ममरी मार्ग पर लीलावती गैस एजेंसी के पास बारातियों से भरी पिकअप का पट्टा टूटने से अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में सात लोग घायल हुए। सभी घायलों को कस्ता पिकेट की पुलिस ने 108 एंबुलेंस से सीएचसी मितौली भेजा। हादसे में चौधरी पुत्र मेवालाल, छंगा पुत्र इसहाक निवासी कोरियानी थाना मितौली, मोती लाल पुत्र संजय निवासी रोशन नगर थाना नीमगांव, शिवम पुत्र वेदपाल नयागांव थाना हैदराबाद, मोहित पुत्र सालिकराम, मनोज पुत्र रामेश्वर, शिवम पुत्र बबलू निवासी बासताली घायल हो गए हैं। वही डॉक्टरों ने चौधरी पुत्र मेवालाल की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed