Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Permission granted to set up firecracker stalls in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी: पटाखे की दुकानें लगाने की मिली अनुमति, जिलाधिकारी के फैसले से खुश हुए दुकानदार

Thu, 05 Nov 2026 01:50 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 05 Nov 2026 01:50 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को दिवाली से पहले पटाखों की दुकानें लगाने की अनुमति दे दी। इससे अनुमति नहीं मिलने से परेशान दुकानदारों की चिंता दूर हो गई। 

विज्ञापन
Permission granted to set up firecracker stalls in Lakhimpur kheri
डीएम कार्यालय के बाहर खड़े पटाखा विक्रेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी में दिवाली से पहले पटाखों का कारोबार करने वाले दुकानदारों की चिंता बृहस्पतिवार को उस समय दूर हो गई, जब जिलाधिकारी ने उनकी समस्या सुनकर तत्काल दुकानें लगाने की अनुमति दे दी। अनुमति नहीं मिलने से परेशान दुकानदार बड़ी संख्या में डीएम कार्यालय पहुंचे थे। डीएम के फैसले के बाद उनके चेहरों पर खुशी नजर आई।

विज्ञापन


Trending Videos

दुकानदारों ने बताया कि दिवाली से करीब तीन दिन पहले पटाखों की दुकानें लगनी शुरू हो जाती हैं, लेकिन इस बार अनुमति नहीं मिलने के कारण उनका कारोबार प्रभावित होने की आशंका थी। दो साल पहले तक शहर के जीआईसी मैदान में पटाखों की दुकानें लगती थीं। पिछले साल पीके इंटर कॉलेज में दुकानें लगाई गई थीं। इस बार भी दुकान लगाने की अनुमति का इंतजार हो रहा था। इसी समस्या को लेकर लखीमपुर के अलावा पलिया, निघासन और धौरहरा क्षेत्र के दुकानदार भी डीएम कार्यालय पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने जिलाधिकारी के सामने अपनी समस्या रखी। डीएम ने मामले की तत्काल सुनवाई करते हुए उन्हें दुकानें लगाने की अनुमति दे दी। अनुमति मिलने के बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली। उनका कहना था कि अब वे समय से दुकानें लगा सकेंगे और दिवाली पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। डीएम के तत्काल फैसले से दिवाली से पहले पटाखा दुकानदारों की बड़ी चिंता दूर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed