फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Performance, memorandum regarding the demand for action on BSA and steno

बीएसए और स्टेनो पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन, ज्ञापन

Sun, 30 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 30 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Performance, memorandum regarding the demand for action on BSA and steno
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
स्कूल में सो रही शिक्षिका का फोटो खींचकर वायरल करने का मामला
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने बच्चे को फीड कराते समय सोते समय शिक्षिका का फोटो खींचने और उसे वायरल करने के आरोप में बीएसए और उनके स्टेनो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। भाकियू ने इस मांग के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर नसीरुद्दीन मौजी भवन के प्रांगण में धरना प्रदर्शन करने के बाद डीएम को एक ज्ञापन सौंपा है। 
ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और उनके स्टेनो के औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षिका रूबी देवी बच्चे को स्तनपान कराते समय फोटो वायरल करने का घृणित काम किया है। उनके खिलाफ अविलंब कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि सरकार के निर्देशों के बावजूद मैगलगंज स्थित मंडी समिति में गेहूं क्रय केंद्र औरंगाबाद या अन्यत्र लेकर जाना पड़ता है जिससे समय और भाड़ा ज्यादा लग रहा है। अविलंब क्रय केंद्र शुरू कराया जाए। यह भी कहा कि शासन के निर्देशानुसार चारागाह, खलिहान, कब्जा मुक्त कराने के लिए कई बार संगठन ज्ञापन दे चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इन्हें मुक्त कराने की तत्काल कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वाले लोगों में शिवशंकर तिवारी, बलजीत कौर, लज्जवती, मिथलेश कुमारी, मैकिन देवी, राम औतार राठौर, मेराज, अनिल गौतम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed