{"_id":"5904d5fe4f1c1b0b71c1086d","slug":"performance-memorandum-regarding-the-demand-for-action-on-bsa-and-steno","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए और स्टेनो पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन, ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए और स्टेनो पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन, ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल में सो रही शिक्षिका का फोटो खींचकर वायरल करने का मामला
भारतीय किसान यूनियन ने बच्चे को फीड कराते समय सोते समय शिक्षिका का फोटो खींचने और उसे वायरल करने के आरोप में बीएसए और उनके स्टेनो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। भाकियू ने इस मांग के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर नसीरुद्दीन मौजी भवन के प्रांगण में धरना प्रदर्शन करने के बाद डीएम को एक ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और उनके स्टेनो के औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षिका रूबी देवी बच्चे को स्तनपान कराते समय फोटो वायरल करने का घृणित काम किया है। उनके खिलाफ अविलंब कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में कहा गया कि सरकार के निर्देशों के बावजूद मैगलगंज स्थित मंडी समिति में गेहूं क्रय केंद्र औरंगाबाद या अन्यत्र लेकर जाना पड़ता है जिससे समय और भाड़ा ज्यादा लग रहा है। अविलंब क्रय केंद्र शुरू कराया जाए। यह भी कहा कि शासन के निर्देशानुसार चारागाह, खलिहान, कब्जा मुक्त कराने के लिए कई बार संगठन ज्ञापन दे चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इन्हें मुक्त कराने की तत्काल कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वाले लोगों में शिवशंकर तिवारी, बलजीत कौर, लज्जवती, मिथलेश कुमारी, मैकिन देवी, राम औतार राठौर, मेराज, अनिल गौतम आदि मौजूद रहे।