फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Performance did not start buying wheat farmers

गेहूं खरीद शुरू न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 18 Apr 2015 07:28 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Sat, 18 Apr 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
Performance did not start buying wheat farmers
अब तक गेहूं की खरीद शुरू न होने से गुस्साए किसानों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने मांग की कि जल्दी से जल्दी खरीद शुरू की जाए। प्रदर्शनकारी किसानों ने चेतावनी दी कि जल्दी खरीद शुरू न हुई तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि डीएम की सख्ती के बाद यहां गेहूं खरीद केंद्र खुल तो जरूर गया, लेकिन अब तक खरीद शुरू नहीं हो सकी। इससे यहां खुला एकमात्र गेहूं खरीद केंद्र्र शोपीस बन कर रह गया है। एक तरफ जहां बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं बची-खुची फसल को बेचने में लाले पड़ रहे हैं। खरीद शुरू न होने से आपदा के मारे किसानों को अपना खून-पसीना बहाकर उगाई गई फसल को बिचौलियों के हाथों औने-पौने दामों पर बेचना पड़ रहा है।  
विज्ञापन

शनिवार दोपहर ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 के किसानों सरनाम सिंह, रामलड़ैते, रामस्वरूप, किशोरी लाल, मंगूलाल, मिही लाल,  वीरेंद्र पाल सिंह, इरफान अली, कृष्ण कुमार दिवाकर, केके मिश्र, लखपत राम, गोकरन, गोकुल, जुगुल किशोर, जगतार सिंह, हैपी सिंह, मोहम्मद जाबिर, विनोद कुमार, कमलेश कुमार आदि ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए शासन-प्रशासन से बांकेगंज कस्बे में किसानों के लिए खोले गए केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू करवाने की मांग की।   
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एडीएम हरिकेश चौरसिया का कहना है कि बांकेगंज गेहूं खरीद केंद्र पर अब तक गेहूं की खरीद शुरू न होना गंभीर मामला है। मामले की जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।

विधायक के साथ एसडीएम ने देखा गेहूं सेंटर
बिजुआ।
गेहूं तौलने में आ रही समस्याओं को देखते हुए विधायक विनय तिवारी और एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने गेहूं सेंटर पर जाकर किसानों से बात की।
शनिवार को बिजुआ पहुंचे एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने सहकारी संघ पर लगे गेहूं सेंटर को चेक किया। यहां पर एसडीएम व विधायक को किसानों ने तौल होने में आ रही समस्याओं के बारे में बताया। सेंटर पर पहुंचे विधायक विनय तिवारी ने सहकारी संघ के सचिव कमाल से किसानों की समस्याओं के बारे में वार्ता की। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ है, गेहूं सेंटर पर किसानों का गेहूं हर हाल में खरीदा जाए। वहीं एसडीएम ने सचिव से अभिलेख मंगा कर देखे। कहा कि किसानों की फसल का वाजिब दाम दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed