{"_id":"b25030c429a428b3b9a3d42044c54613","slug":"perform-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद दरोगा के घरवालों का अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद दरोगा के घरवालों का अनशन जारी
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 18 Oct 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
बरेली के फरीदपुर में पशु तस्करों की गोली से शहीद हुए दरोगा मनोज मिश्रा के घरवालों का क्रमिक अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। रविवार को सिंगाही के संत शिशुपाल दास पहुंचे और उन्होंने समर्थन दिया। घरवाले प्रदेश सरकार से सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं। घरवालों के अनशन के बावजूद अब तक कोई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार की सुधि नहीं ली है, इससे उनका आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। इधर पूर्व विधायक अरविंद गिरि सोमवार को हरदासपुर पहुंचकर धरने में शामिल होंगे और लौटते समय डीएम से मिलकर मामले को रखेंगे।
शहीद दरोगा के पिता श्याम मुरारी मिश्र का कहना है कि सीबीआई जांच से कम उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है। इसके लिए वह आखिर तक लड़ाई लड़ेंगे। वहीं विश्व हिंदू परिषद के विभाग आचार्य संजय मिश्र ने कहा है कि उनकी सुनवाई न हुई तो जल्द ही जिला मुख्यालय पर विशाल आंदोलन किया जाएगा। इससे पहले सभी से विचार विमर्श किया जाएगा। उधर गोला गोकर्णनाथ में रविवार को पूर्व विधायक अरविंद गिरि ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि वह सोमवार को हरदासपुर पहुंचकर धरने में शामिल होंगे और वापसी में डीएम से मिलकर मामले को उठाएंगे।