{"_id":"25b53a37479b8de5fb6dd7b860be4e40","slug":"perform-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
गोला गोकर्णनाथ
Updated Thu, 06 Aug 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला नीची भूड़ निवासी कन्हैयालाल अग्रवाल के यहां हुई डकैती के मुख्य आरोपी की 10 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित व्यापारियों ने सड़कों पर प्रदर्शन कर सीओ को ज्ञापन सौंपा है।
व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश गुप्ता और महामंत्री राजेश आनंद मिन्नी के नेतृत्व में तमाम व्यापारी सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कोतवाली पहुंचे। व्यापारियों ने सीओ को दिए ज्ञापन में कहा है कि व्यापारी कन्हैयालाल के यहां 10 दिन पूर्व हुई डकैती के नामजद मुख्य आरोपी संदीप शुक्ला की गिरफ्तारी न होने से व्यापारी भयभीत हैं। मुख्य आरोपी की 48 घंटे के अंदर गिरफ्तारी न हुई तो वह लोग उग्र आंदोलन करेंगे।
पीड़ित के परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दिलाने, फरार आरोपी के फेसबुक और वाट्सअप पर सक्रिय रहने के बाद भी सर्विलांस टीम द्वारा उसकी लोकेशन नहीं पता की गई। इसके अलावा विकास चौराहे के पास बुटीक पर जा रही महिला से जेवर लूटने की घटना का खुलासा, नगर में विद्यालय खुलने और बंद होने के समय रास्ते में छात्राओं से मनचलों द्वारा छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने पर रोक लगाने के साथ ही पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
इस मौके पर तहसील अध्यक्ष अवधेश जायसवाल, ओपी गुप्ता, मुकेश कुमार, अंकित गुप्ता, कन्हैयालाल अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, रोहित सिंह, सुधांशु मिश्र, जुगुल किशोर, अतहर खां, दयाशंकर शुक्ला, राकेश राज, अनुज गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।