फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   People policies of the Congress Called exposure

कांग्रेस की नीतियां लोगों  तक पहुंचाने का आह्वान

Mon, 30 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 30 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
People policies of the Congress Called exposure
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सभा करने के बाद एसडीएम को दिया ज्ञापन
कांग्रेस सरकार की फ्लैगशिप प्रोग्राम निगरानी समिति के बैनर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक सभा बिलोबी मेमोरियल हाल के मैदान पर हुई। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य राजीव अग्निहोत्री मौजूद रहे। अध्यक्षता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष इरफान किदवई ने की।
सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य रवि प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में किए गए कार्य सभी कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। आज जरूरत सिर्फ  जनता तक कांग्रेस सरकार के किए गए कार्यो को पहुंचाना है तथा प्रदेश एवं देश की सरकारों की असफलताओं को उजागर करना है। 
विज्ञापन

पूर्व मंत्री माया प्रसाद ने कहा कि आज जिले में हर वर्ग परेशान है, नौजवान रोजगार के लिए, किसान परिवार चलाने को तथा छोटा व्यापारी आर्थिक स्थिति ठीक न होने से परेशान है लेकिन देश और प्रदेश की सरकारों को आम आदमी की कोई चिंता नही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य राजीव अग्निहोत्री ने कहा कि दो साल में ही मोदी सरकार असफल हो गई है। मोदी सरकार के दो साल बीतने को है देश का नौजवान रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहा है उसे कहीं भी रोजगार नही मिल रहा है। देश का हर वर्ग परेशान है और भाजपा सरकार अपने ही हाथों अपनी पीठ थपथपाते हुए कामयाबी का जश्न मना रही है।
अंत में कांग्रेसजनों ने सभाध्यक्ष इरफान किदवई के नेतृत्व में एसडीएम सदर को पांच सूत्री ज्ञापन दिया। इसमें जिले में शिक्षा का अधिकार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, राष्ट्रीय कृषि विकास योजनाओं में हो रही धांधली को तत्काल रोककर पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने की मांग की गई। 

मुंशी रामचंद्र फ्लैगशिप कार्यक्रम के मंडल प्रभारी मनीष सिंह, जिला प्रभारी अली बहादुर, बीडीसी सदस्य इरफान खां, निसार खां, सुधा देवी, कुलवीर सिंह, रमेश कुमार, प्रभू दयाल ने भी विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed