{"_id":"681f301f529854090b0e8be5","slug":"payment-of-rs-876-crore-due-to-farmers-on-bajaj-sugar-mills-in-lakhimpur-kheri-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur kheri: बजाज की तीन चीनी मिलों पर 876 करोड़ रुपये बकाया, गन्ना आयुक्त ने जारी की आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur kheri: बजाज की तीन चीनी मिलों पर 876 करोड़ रुपये बकाया, गन्ना आयुक्त ने जारी की आरसी
Sat, 10 May 2025 04:23 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 10 May 2025 04:23 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में बजाज चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 876 करोड़ रुपये बकाया है। भुगतान न करने पर गन्ना आयुक्त ने चीनी मिलों को आरसी जारी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
किसानों को समय पर गन्ना भुगतान न देने के मामले में गन्ना आयुक्त ने लखीमपुर खीरी जनपद की तीन बजाज चीनी मिलों को आरसी जारी कर दी है। शासन की इस कार्रवाई से चीनी मिल प्रबंधन में खलबली मची है।
विज्ञापन
जनपद में बजाज की तीन चीनी मिल हैं, जिसमें पलियाकलां, खंभारखेड़ा और गोला। तीनों चीनी मिलों पर करीब 876.73 करोड़ रुपये बकाया है। भुगतान को लेकर गन्ना विभाग से लेकर गन्ना आयुक्त तक कई बार चीनी मिलों को नोटिस जारी कर चुके हैं, लेकिन भुगतान का रास्ता साफ नहीं हो सका, जिसकी वजह से किसान काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: खपरैल के मकान में रहने वाले दिव्यांग के खाते में 97.24 लाख रुपये... केंद्रीय एजेंसी के अलर्ट के बाद FIR
विज्ञापन
गन्ना आयुक्त ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए शुक्रवार की देर शाम चीनी मिलों को आरसी जारी कर दी है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार गोला चीनी पर 375.70 करोड़, पलिया चीनी मिल पर 250.02 करोड़ व खंभारखेड़ा चीनी मिल पर 251.01 करोड़ रुपया बकाया है। सबसे ज्यादा बकाया गोला चीनी मिल पर है।
जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि गन्ना आयुक्त ने तीनों चीनी मिलों को आरसी जारी की है। उधर, बजाज चीनी मिल के पीआरओ सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि बजाज चीनी मिल पर आरसी जारी होने के मामले में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं है।