{"_id":"eeb6d27659d9c0dc3b2747681ea85592","slug":"pavage-of-the-cdo-sensation-campaign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ंजा के बाद सीडीओ का ‘संवेदना’ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ंजा के बाद सीडीओ का ‘संवेदना’ अभियान
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 31 Jan 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़ंजा अभियान की सफलता के बाद सीडीओ नितीश कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की दिशा में नई पहल करते हुए ‘संवेदना’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत जिले के बंद पड़े 387 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर गतिविधियां चालू कराई जाएंगी। इन्हें फरवरी में रंगाई-पुताई कर उपकरणों से लैस करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में सीडीओ की अध्यक्षता में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में स्वास्थ्य अधिकारियों के संग बैठक कर अभियान की रूपरेखा तय की गई है।
एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में सीडीओ नितीश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्रों की रंगाई-पुताई कर पेयजल, लाइट, फर्नीचर, वेट मशीन, ब्लडप्रेशर, हीमोग्लोबीन जांच आदि उपकरणों से लैस कर लें। इसके लिए उन्होंने फरवरी का समय निर्धारित किया है। ताकि लोगों को गांव में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इस अभियान के तहत सारा फोकस जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य पर किया जाएगा। बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के मुताबिक उपकेंद्रों की ग्रेडिंग की जाएगी। सीडीओ ने कहा कि एक मार्च से उपकेंद्रों का सर्वेक्षण कराया जाएगा। प्रत्येक ब्लाक के टाप थ्री उपकेंद्रों को एवार्ड दिया जाएगा। इन उपकेंद्रों पर एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री मिलकर कार्य करेंगी। सीडीओ ने ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक कराने के निर्देश डीपीआरओ को दिए हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीबी राम ने कहा कि तीन महीने तक सघन अभियान चलाकर स्वास्थ्य परक सेवाएं बच्चों, महिलाओं और गर्भवती को मुहैया कराई जाएं। आयरन की गोलियां, परिवार नियोजन संबंधित वस्तुएं वितरित कराई जाएं। कार्यक्रम में किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कुपोषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भी सहयोग करते हुए बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र पर भर्ती कराया जाए। बैठक में सीएमओ डॉ. वीएस चौहान, अपर मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ. बलवीर सिंह सहित चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।