फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Patel 's dream of making India resolved

पटेल के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया

Sat, 31 Oct 2015 07:26 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 31 Oct 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
Patel 's dream of making India resolved
आधुनिक भारत के निर्माता सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर विचार गोष्ठियों का आयोजन किए गए। इसमें सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई तथा उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प किया गया।
विज्ञापन

एसएसबी मुख्यालय पर कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई। यहां सभी अधिकारियों एवं जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। यहां उप महानिरीक्षक उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने कहा कि हमें आगे आकर समाज में साम्प्रदायिक द्वेष को मिटाना होगा। इस मौके पर कार्मिक अधिकारी प्रशासन एसके शर्मा, सहायक सेनानायक जगदीश सिंह और एल सुरेश सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां सुधा शर्मा, इतेंद्र वर्मा, अरविंद गुप्ता, रमेशचंद्र मिश्रा और आशू मिश्रा सहित तमाम वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। होटल दीपशिखा में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि आचार्य संजय मिश्र ने कहा कि सरदार पटेल ने संपूर्ण भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उमाशंकर मिश्रा अनुराग मिश्रा, राहुल मिश्रा, बृजेश पांडे, समीर वर्मा, और पीयूष श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों ने विचार व्यक्त किए। अपना दल की विचार गोष्ठी में सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाने का संकल्प किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शिव सिंह पटेल सहित तमाम लोगों ने विचार व्यक्त किए। नेशनल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा सरदार पटेल की देश भक्ति को याद किया गया।
पाल इंटरनेशनल स्कूल बासखेड़ा में छात्रों ने स्टाल लगाकर भारत के विभिन्न प्रांतों के व्यंजन और वेशभूषा का सजीव चित्रण किया। यहां विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
मोहम्मदी। कस्बे के टीपीआरएस एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद एक रैली का आयोजन किया गया।
जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में विचार गोष्ठी में अध्यक्ष संतोष मिश्र ने सरदार वल्लभभाई पटेल की राष्ट्रनीति पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर महामंत्री हौसला प्रसाद वर्मा, नीरज रस्तोगी सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। कूर्मी क्षत्रिय समाज कल्याण समिति की गोष्ठी में वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। गोकर्ण तीर्थ के निकट नीलकंठ मैदान पर गोला जागरूकता मंच के कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
बिजुआ। बस्तौली बॉ स्कूल में सरदार पटेल को याद किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने देश की एकता और अखंडता कायम रखने की सौगंध ली।
बांकेगंज। पहाड़पुर स्थित श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल कुलवंत सिंह चीमा सहित शिक्षकों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके देश प्रेम की चर्चा की।

पलियाकलां। बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में सरदार पटेल एवं समाजवादी विचारक आचार्य नरेंद्रदेव की जयंती मनाई गई। यहां दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। समारोह में प्रधानाचार्य श्यामलाल सहित कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
गुलरिया। पड़रिया तुला में यूसुफ अली अंसारी पब्लिक स्कूल, सीबी माडर्न पब्लिक स्कूल, ओम साईं राम पब्लिक स्कूल, चंद्रशेखर आजाद पब्लिक स्कूल बेलवा मलूकापुर, पीके  इंटर कॉलेज रामदीन पुरवा दरियाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed