फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Patanjali and Sujnya Starting yoga camp

पतंजलि और सौजन्या का योग शिविर शुरू

Sun, 24 May 2015 11:16 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 24 May 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Patanjali and Sujnya Starting yoga camp
पतंजलि महिला योग समिति ने महिला क्लब समिति में और सौजन्या ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में योग शिविर की शुरुआत की। शिविर में महिलाओं और बालिकाओं को योग से होने वाले लाभ बताए गए।
विज्ञापन

पतंजलि योग शिविर में योग शिक्षिका संगीता महाजन ने प्रणव ओम ध्वनि के साथ योग शिविर का शुभारंभ किया। यहां कपाल भांति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, सूर्यभेदी, चंद्रभेदी, शीतली तथा हाथ-पैर, गर्दन, कंधा और आंख आदि के सूक्ष्म व्यायाम कराए गए। इसके अलावा एक्यूप्रेशर, आयुर्वेद, स्वदेशी, घरेलू, उपचार तथा जड़ी-बूटियों की भी जानकारी दी। यहां स्वास्थ्यवर्द्धक पौधों जैसे गिलोय, एलोेवेरा, सदाबहार आदि पौधे महिलाओं को बांटे गए। शिविर में महिला क्लब की सचिव रेनू त्रिपाठी ने सभी महिलाओं से योग शिविर में आकर लाभ उठाने को कहा। शिविर में सतनाम कौर, अमरजीत कौर, मीनू भल्ला, नैनतारा, रेनू पाहवा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सामाजिक संस्था सौजन्या ने कस्तूरबा विद्यालय राजापुर में शिविर का शुरू किया। यहां संस्था अध्यक्ष डॉ. उमा कटियार ने छात्राओं को योग के बारे बताया और व्यायाम कराया। यहां संयोजन समिति में उपाध्यक्ष सुनीता निगम, इंदिरा वाजपेयी, अर्चना सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed