{"_id":"5e5aa7698ebc3ef3df530b22","slug":"parivahan-mantri-lakhimpur-news-bly397883143","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं होगी बर्दाश्त’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं होगी बर्दाश्त’
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिवहन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने पार्टी कार्यालय पर मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार है। इसलिए कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने आप में प्रभारी मंत्री हैं, क्योंकि आप है तो हम हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा, विधानसभा चुनाव की तरह ही एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया। प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं की दम पर ही भाजपा दुनिया में सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। कार्यकर्ताओ की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया की जिला हो या फिर अवध क्षेत्र, कार्यकर्ताओं के दम पर सदैव नंबर एक पर रहा है।
सांसद अजय मिश्र, धौरहरा सांसद रेखा वर्मा, सदर विधायक योगेश वर्मा, गोला के अरविंद गिरि, श्रीनगर की मंजू त्यागी, धौरहरा के बाला प्रसाद अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह, पालिका अध्यक्ष निरुपमा बाजपेई, विजय शुक्ला रिंकू, विपनेश कटियार, आशू मिश्रा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण
परिवहन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया शनिवार शाम करीब पांच बजे जिला अस्प्ताल पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी ओपीडी और उसके बाद इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड में भर्ती कांशीराम कॉलोनी निवासी सचिन रस्तोगी और सुल्तान के परिजनों से इलाज के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह जिरियाट्रिक वार्ड पहुंचे। बुजुर्गों के लिए बने वार्ड का जायजा लेकर ओयल में निर्माणाधीन 200 बेड के मदर एंड चाइल्ड अस्पताल के निरीक्षण के लिए निकल गए। हांलाकि लोगों का उम्मीद थी कि प्रभारी मंत्री अस्प्ताल का भ्रमण कर मरीजों को होने वाली दिक्कतों का जायजा लेगें। मगर, प्रभारी मंत्री निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति करके निकल गए। हालांकि अस्पताल में कुछ लोगों ने जनरल वार्ड देखने को कहा, लेकिन सब देख लिया कहकर अस्पताल से रवाना हो गए।
सभासदों ने ईओ के तबादले को सौंपा ज्ञापन
नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर लामबंद सभासदों ने प्रभारी मंत्री को सफाई कर्मचारी यूनियन नेताओं के परिजन के घर बैठ कर सैलरी लेने के मामले से अवगत कराया। सदस्यों ने ईओ आरआर अंबेश पर तमाम आरोप लगाते हुए स्थानांतरण किए जो की मांग की। सभासदों का कहना है कि ईओ विकास कराने के बजाय शहर का बंटाधार करने में लगे हैं। शहर की सफाई व्यवस्था से लेकर सड़कें तक जर्जर हैं।
अनुबंधित बस मालिकों ने की एआरटीओ की शिकायत
जिले से लखनऊ और दिल्ली रूट पर तमाम डग्गामार वाहन संचालित हो रहे हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए लखीमपुर डिपो के अनुबंधित बस मालिकों ने शनिवार को एआरटीओ की प्रभारी मंत्री से शिकायत की। बस मालिकों ने बताया कि डग्गामार वाहनों की रोकथाम के लिए कई बार डीएम से लेकर एआरटीओ तक से शिकायत की गई, लेकिन किसी ने इन पर कार्रवाई के लिए प्रयास नहीं किया। डग्गामार वाहनों के कारण ही लखीमपुर डिपो की आय प्रभावित होने से परिवहन निगम को राजस्व की क्षति हो रही है। इस दौरान समस्त अनुबंधित बस मालिक मौजूद रहे।
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का किया उद्घाटन
एक मार्च से 31 मार्च तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में शुरुआत की। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संचारी रोगों की गंभीरता, भयावता एवं उनके नियंत्रण के लिए किए जाने वाले उपाय, जिसमें साफ सफाई, मच्छरों से बचाव, सूकरों को आबादी से दूर रखने के बारे में जानकारी दी। गत वर्ष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान आशा वर्कर और आंगनबाड़ी वर्करों को पोषण की शपथ दिलाई। इस मौके पर डीपीओ एसके श्रीवास्तव और स्वस्थ्य भारत प्रेरक विद्रमी त्रिपाठी मौजूद रहीं।