{"_id":"58f500f84f1c1b1974471b90","slug":"parents-furious-anger-against-arbitrary-fees-and-donations","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी फीस व डोनेशन को लेकर अभिभावकों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी फीस व डोनेशन को लेकर अभिभावकों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 17 Apr 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
धरना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अभिभावकों ने बीपीएस स्कूल गेट पर किया प्रदर्शन
कार्रवाई की मांग को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
मेला मैदान रोड स्थित बीपीएस पब्लिक स्कूल के अभिभावकों ने कॉलेज द्वारा वसूल की जा रही मनमानी फीस और डोनेशन के खिलाफ कॉलेज गेट पर प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने कॉलज प्रशासन द्वारा की जा रही अवैध धन उगाही पर रोक लगाने की मांग संबंधी ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
अभिभावकों ने कॉलेज प्रशासन पर मनमाना डोनेशन और फीस लेने के साथ साथ छमाही व वार्षिक परीक्षा शुल्क, जेनरेटर, स्कूल डायरी सहित अन्य एक्टिविटी के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए कॉलेज गेट पर प्रदर्शन किया और रोड जाम कर दी। कड़ी धूम में भी करीब तीन घंटे तक अभिभावक प्रदर्शन करते रहें। अभिभावकों का आरोप है कि कमीशन लालच में कॉलेज प्रशासन एक निश्चित दुुकान से ही कोर्स व ड्रेस खरीदने के लिए बाध्य करते हैं। एक अभिभावक ने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए 3800 रुपये डोनेशन, 1250 रुपये प्रतिमाह फीस सहित छमाही और वार्षिक परीक्षा के नाम पर दो हजार रुपये लिए जा रहे हैं। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे सदर तहसीलदार ने अभिभावकों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। अभिभावकों ने डीएम को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान संतोष तिवारी, अनुराग मिश्रा, हर्ष वर्धन शुक्ला, आशीष कुमार, लेखराज, अंकित मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, अतुल शुक्ला, सर्वेश मोहन, सुनील शुक्ला, अलका मिश्रा, राखी रस्तोगी सहित कई अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
अभिभावकों की मांगें
1. स्कलों में एनसीईआरटी की किताबें लागू की जाएं।
2. हर साल फीस में की हो रही बढ़ोत्तरी पर रोक लगाई जाए।
3. निश्चित दुुकानों से कोर्स व ड्रेस खरीदने की बाध्यता बंद की जाए।
4. शिक्षा का व्यवसायीकरण बंद किया जाए।
5. पुराने छात्रों से एडमीशन फीस लेने पर रोक लगाई जाए।
छात्रों को कॉलेज में अच्छी शिक्षा और सुविधा दी जा रही हैं और इसके लिए अन्य कॉलेजों से काफी कम फीस हमारे कॉलेज में ली जाती है। वहीं गरीब अभिभावकों को छूट दी जाती है। ड्रेस और कोर्स खरीदने के लिए कोई दुुकान फिक्स नहीं है और न ही इसकी बाध्यता है। कुछ अभिभावक फीस कम कराने की खातिर अनावश्यक दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रमोदिनी शुक्ला, मैनेजर बीपीएस पब्लिक स्कूल