फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Parasdham Madhiya Ghat will be visible on the tourism map

पर्यटन के नक्शे पर दिखेगा पारसधाम मढ़िया घाट

Fri, 09 Sep 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Parasdham Madhiya Ghat will be visible on the tourism map
पर्यटन स्थल घोषित होने के बाद अब शुरू होगा सौंदर्यीकरण का काम
विज्ञापन

मैगलगंज। ऋषि पारासर की तपोस्थली प्राचीन तीर्थस्थल पारसनाथ धाम मढ़िया घाट जल्द ही पर्यटन के नक्शे पर नजर आएगा। पर्यटन विभाग ने इसे पर्यटन स्थल घोषित करते हुए कायाकल्प का निर्णय लिया है। पर्यटन विभाग लखनऊ मंडल के उपनिदेशक दिनेश कुमार ने बताया कि जल्दी ही टीम भेजकर इस पौराणिक स्थल का सर्वे कराया जाएगा, इसके बाद इसके विकास का काम शुरू हो जाएगा।
क्षेत्र के भाजपा नेता अंकुर यादव ने पर्यटन विभाग को पत्र लिखकर पारसनाथ धाम मढ़िया घाट को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की थी। पर्यटन विभाग ने स्वीकृति देते हुए इसे पर्यटन स्थल घोषित कर दिया है। इस स्थल का सर्वे करने के लिए जल्द ही टीम आएगी। मंदिर परिसर में क्या कार्य होने हैं इसकी सूची बनाने के बाद सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू होगा। पारसनाथ धाम 350 बीघे में फैला है। गोमती नदी के किनारे शिवलिंग स्थापित है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
पारसनाथ धाम की महिमा इसलिए और भी बढ़ जाती है क्योंकि यहां आदि गंगा गोमती उत्तरवाहिनी हो जाती है। मान्यता है कि ऋषि पारासर ने यहीं पर तपस्या की थी। यहां प्राचीन शिवलिंग स्थापित है। कहा जाता है कि किसी मुगल शासक ने पारसनाथ मंदिर को तोड़ने की कोशिश की थी तो बिच्छूओं के झुंड ने आक्रमण करके उसे वहां से खदेड़ दिया था। मंदिर के पश्चिम दिशा की ओर सिद्ध बाबा आश्रम के नाम से ऋषि द्रोणी का आश्रम बताया जा जाता है। इसमें आज भी छोटी कुटिया में शिवलिंग मौजूद है। जहां पर ऋषि द्रोणी रहा करते थे, उसके चारों और घना जंगल और पेड़-पौधों की जटाएं जमीन में धंसी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मढ़िया घाट पर्यटन स्थल घोषित किया गया है। टीम भेजकर पूरे स्थल का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्दी ही यह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा।
- दिनेश कुमार, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग, लखनऊ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed