फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   panic spread due to tiger entering farm house in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी: फार्म हाउस में घुसा बाघ, किसान परिवार की उड़ी नींद; दूसरी घटना में गाय को मार डाला

Tue, 19 Sep 2023 05:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Sep 2023 05:16 PM IST
सार

दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में बाघ की दहशत बरकरार है। बाघ जंगल से निकलकर आबादी तक घुसपैठ कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। सोमवार को पल्हनापुर में बाघ ने एक गाय को मार डाला, वहीं दूसरी घटना में बाघ एक झाले में घुस गया। 

विज्ञापन
panic spread due to tiger entering farm house in Lakhimpur Kheri
बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व की मैलानी और भीरा रेंज में खेतों से लेकर आबादी तक बाघ घुसपैठ कर रहे हैं। पल्हनापुर में खेत में चर रही छुट्टा गाय को बाघ ने हमला कर मार डाला तो मैलानी रेंज के हरदुआ गांव के पास बाघ एक झाले (फार्म हाउस) में घुस गया, जिससे किसान परिवार की नींद उड़ गई। किसान ने शोर मचाकर बाघ का भगाया। वहीं इलाके में दहशत बनी हुई है। 

विज्ञापन


भीरा रेंज की पल्हनापुर बीट जंगल के बाहर खेत में चर रही छुट्टा गाय को बाघ ने हमला कर मार डाला। ग्रामीणों ने मृत गाय को देखकर वन कर्मियों को सूचना दी। टीम के साथ मौके पर पहुंचे एसडीओ निघासन, रेंजर भीरा ने घटनास्थल के आसपास का निरीक्षण किया, जहां बाघ के पगमार्क दिखाई दिए। पगमार्क देखकर वन विभाग ने बाघ हमले में गाय की मौत होने की बात बताई है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में प्रोफेसर की हत्या: बदमाशों ने घर में घुसकर की वारदात, पत्नी समेत परिवार के सात लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

झाले में घुसा बाघ 

उधर, मैलानी रेंज के हरदुआ गांव के पास बरौंछा नाला से निकला एक बाघ सोमवार रात राजू के झाले में घुस गया। काफी देर तक बाघ झाले में मौजूद रहा। इस दौरान बाघ जमीन पर लोटपोट और चहलकदमी करता रहा। घर में मौजूद परिवार के लोग एक कोने में दुबक गए। बाद में हिम्मत से शोरगुल मचाया, जिससे बाघ झाले से निकलकर बरौंछा नाले की ओर चला गया। मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने वहां मिले पगमार्क देखकर बाघ आने की पुष्टि की है।

भीरा रेंज की पल्हनापुर बीट में बाघ के हमले में एक गाय के मारे जाने और मैलानी रेंज के एक झाले में बाघ घुसने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीमें निगरानी में लगा दी गई हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।- सौरीस सहाय, डीएफओ, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन

रोड पर बाघ को देख राहगीर के उड़े होश

स्कूटी से मंगलवार सुबह डेयरी पर दूध देने जा रहे हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खोखाय निवासी भूपराम वर्मा को ग्राम धौरहरा अहमदनगर जाने वाली रोड पर बाघ बैठा दिखाई दिया। बाघ को देख उनके होश उड़ गए। उन्हें मजबूरन रास्ता बदलकर वापस घर जाना पड़ा। बेहडा मुल्तान, चठिया, धौरहरा, खोखाय के ग्रामीणों का कहना है कि यह बाघ कई महीने से इसी स्थान पर गन्ने के खेतों में विचरण करते देखा जा रहा है।

बकरी के बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ

मैलानी रेंज के ढाका गांव के पास तेंदुए ने खेत में बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। तेंदुआ बकरी का बच्चा उठा ले गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर वन कर्मियों की टीम पहुंची और आसपास का निरीक्षण किया, जहां तेंदुए के पगमार्क दिखाई दिए। प्रभारी रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed