फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   panchyat

पांच ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार मिला

Wed, 14 Apr 2021 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
panchyat
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत जनपद की पांच ग्राम पंचायतों ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत तेंदुवा, मोहम्मदी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मियांपुर, कुंभी की ग्राम पंचायत खरगापुर, पलिया की ग्राम पंचायत पलिया कलां और ढाका को पुरस्कार मिला है। इन पांचों ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन राशि के तौर पर 41 लाख रुपये मिले हैं। इस धनराशि का प्रयोग ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में किया जाएगा। पंचायती राज निदेशक किंजल सिंह ने नई ग्राम पंचायतों का गठन होने के बाद ही इस धनराशि का उपयोग करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में बेहतर विकास कार्यों और अच्छे प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत वर्ष 2020-21 में गांवों में अच्छा कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कार दिलाने के लिए डीपीआरओ ने करीब एक दर्जन ग्राम पंचायतों के नाम शासन के पास भेजे थे। राज्य स्तरीय परफारमेंस असेसमेंट समिति की कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में ग्राम पंचायतों का चयन किया गया। प्रदेश में 301 ग्राम पंचायतों का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया, जिसमें जनपद की ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत तेंदुवा, मोहम्मदी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मियांपुर, कुंभी की ग्राम पंचायत खरगापुर, पलिया की ग्राम पंचायत पलिया कलां और ढाका का चयन हुआ है।
विज्ञापन

साथ ही इन ग्राम पंचायतों के खातों में धनराशि भी भेज दी गई है। डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बताया कि बांकेगंज की ग्राम पंचायत तेंदुवा को 12 लाख, मोहम्मदी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मियांपुर को 10 लाख, कुंभी की ग्राम पंचायत खरगापुर को आठ लाख, पलिया की ग्राम पंचायत पलिया कलां को सात लाख और ढाका को चार लाख रुपये मिले हैं। डीपीआरओ ने बताया कि वर्तमान में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और सामान्य कार्य के लिए प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। इसलिए नई ग्राम पंचायतों का गठन होने के बाद ही पुरस्कार के तौर पर मिली धनराशि का आहरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में संबंधित ब्लॉकों के एडीओ पंचायत के माध्यम से प्रशासकों को निर्देश जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed