फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   panchyat chunav

मनाही के बाद भी निकाला विजय जुलूस, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 03 May 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
panchyat chunav
निघासन-ढखेरवा (लखीमपुर खीरी)। रमियाबेहड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत लखनियापुर में मनाही के बाद भी नवनिर्वाचित प्रधान ने विजय जुलूस निकाला, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने जुलूस लिकाल रहे लोगों पर लाठियां फटकारी। पुलिस ने इस मामले में प्रत्याशी समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लखनियापुर से असमा बानो पत्नी यूूनुस हाफी ने प्रधानपद पर जीत हासिल की, जब प्रमाणपत्र लेकर बाहर आईं, तो लोगों ने अमीर गुलाल उड़ाना शुरू कर दिया। कई लोगों ने मालाएं भी पहनाईं। उसके बाद जुलूस निकलाते हुए ढखेरवा तक आए उसके बाद वह लोग लखनियापुर के लिए रवाना हुए। सूचना पर सीओ धौरहरा समेत पूरा पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और जुलूस निकाल रहे लोगों पर लाठी फटकार कर तितर-बितर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार ने बताया कि जुलूस निकालने पर प्रधान असमा और उनके पति यूनुस समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वीडियो बनाया गया है। उसी के आधार पर अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन

-
विजय जुलूस निकालने को लेकर मारपीट, किशोर घायल
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के खम्हौल गांव में प्रधान पद का चुनाव जीतकर लौटे विजयी प्रत्याशी के समर्थकों का विजय जुलूस निकालने को लेकर हारे प्रत्याशी के समर्थकों से टकराव हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट, पथराव हुआ, जिसमें एक किशोर चोट लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर ब्लॉक के गांव खम्हौल निवासी साबिर अली ने प्रधान पद पर जीत हासिल की है। उनका भतीजा फारुख समर्थकों के साथ गांव में विजय जुलूस निकाल रहा था। इसी दौरान सामने से हारे हुए प्रत्याशी पवन कुमार के समर्थक सुशील कुमार उसी गली से गुजर रहे थे। आमना-सामना होने पर छींटाकशी होने पर दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। जिसमें घायल हुए किशोर की मां जोहरा ने अशोक कुमार, अनिल कुमार, कोटे के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर पुलिस को दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed