फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   panchyat chunav

मतगणना में एजेंटों के लिए कोरोना टेस्ट रिपोर्ट की जरूरत नहीं

Tue, 27 Apr 2021 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
panchyat chunav
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को विलोबी हाल में संचालित कोविड टेस्टिंग सेंटर का जायजा लिया, जहां पर मतगणना के लिए संभावित एजेंट भी कोरोना की जांच कराने पहुंचे थे। डीएम ने उन्हें कोरोना की जांच कराने से मना करते हुए कहा कि बेवजह भीड़ न लगाएं, जरूरतमंदों की पहले जांच होने दें।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 की मतगणना में शामिल होने के लिए प्रत्याशी, निर्वाचन अभिकर्ता (एजेंट) व मतगणना अभिकर्ता (काउंटिंग एजेंट) को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कोरोना टेस्टिंग की कोई बाध्यता नहीं है, बल्कि मतगणना स्थल पर प्रत्याशी, इलेक्शन एजेंट व काउंटिंग एजेंट को डबल मास्क, हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग व सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन न करने वाले को मतगणना प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग केवल वह व्यक्ति कराएं, जिन्हें किसी प्रकार के कोई लक्षण या दिक्कत हो। इस दौरान मौजूद लोग निर्धारित प्रोटोकाल के तहत टेस्टिंग कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एजेंट बनने के लिए जांच कराने वालों का लगा तांता
ईसानगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दो मई को होने वाली मतगणना में प्रत्याशियों के एजेंट बनने के लिए कोरोना जांच रिपोर्ट आवश्यक होने की सोशल मीडिया पर फैली अफवाह के चलते मंगलवार को कोरोना जांच शिविरों में जांच कराने बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे। भीड़ देख सीएचसी अधीक्षक खमरिया ने एसडीएम धौरहरा से वार्ता कर फर्जी खबर बताकर मामला साफ कर दिया और एजेंट बनने के लिए कोरोना जांच आवश्यक नहीं की नोटिस चस्पा करवा दी।
-
कोरोना की जांच कराने अस्पताल में उमड़े उम्मीदवार
पलियाकलां। दो मई को मतगणना में जाने वाले उम्मीदवारों व उनके एजेंटों को कोविड-19 की जांच रिपोर्ट दिखाकर अंदर प्रवेश की अफवाह पर सीएचसी में जांच कराने वालों की भीड़ लग रही। बीडीओ डॉ विनय कुमार सिंह ने इसे अफवाह बताया और कहा कि शासन की तरफ से ऐसी कोई गाइडलाइन नहीं मिली है।

-
कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण
डीएम ने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कांटेक्ट ट्रेसिंग, होम आइसोलेशन की निगरानी करने वाली टीमों से उनके कार्य दायित्वों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने होम आइसोलेशन की निगरानी कर रही टीमों द्वारा प्रतिदिन किए जाने वाले कार्यों को अनुरक्षित की जाने वाली पंजिका का भी अवलोकन किया। डीएम ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के चलते तय रणनीति के तहत संक्रमित व्यक्ति के ट्रेस होते ही ससमय फैसिलिटेट कराया जाए और उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग कराते हुए उनकी टेस्टिंग सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि गुणात्मक उपचार, उपयुक्त सर्विलांस व उपचार में विलंब की रोकथाम से जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed