फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   panchayat chunaaav

प्रचार थमा, 1874 पदों के लिए मतदान कल

Sun, 18 Apr 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunaaav
धौरहरा में आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां व खड़े वाहन। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को मतदान थम गया। अब कुल 1874 पदों के लिए सोमवार को मतदान होगा।
विज्ञापन

15 ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी रविवार को सुबह नौ बजे से की जाएगी। वहीं मतदान कर्मियों को ब्लॉकों तक पहुंचाने के लिए जीआईसी ग्राउंड से भी गाड़ियां रवाना की जाएंगी। इसके बाद सोमवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। जनपद में कुल 4495 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिन पर 27,69,994 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
जनपद में 72 जिला पंचायत सदस्यों, 1165 ग्राम प्रधानों, 1790 क्षेत्र पंचायत सदस्यों व 15047 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव किया जाना है। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारी कुल चार मतदान कर्मियों की टीम मतदान कराएगी। जनपद को 15 जोन और 163 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रत्येक ब्लॉक को एक जोन और प्रत्येक न्याय पंचायत को एक सेक्टर के रूप में माना जाएगा। इसके अलावा ब्लॉक पलिया में दो, धौरहरा में एक और ईसानगर में चार अतिरिक्त सेक्टर बनाए गए हैं। इसके लिए 15 जोनल और 163 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। साथ ही प्रत्येक ब्लॉक में दो आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। मतदान कर्मियों को पोलिंग बूथों तक पहुंचाने व उनकी वापसी के लिए 1022 बस, मिनी बस व हल्के वाहन लगाए गए हैं। 90 अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी के मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन

कोविड 19 से बचाव के पुख्ता किए इंतजाम
मतदान के दौरान प्रत्येक मतदान अधिकारी पूरे समय फेस मास्क लगाएंगे। प्रत्येक कर्मी को आयोग्य सेतु एप का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। पोलिंग बूथों पर मतदान दलों के सदस्यों व पोलिंग एजेंट के बैठने की व्यवस्था सामाजिक दूरी के नियमों के तहत की जाएगी। पोलिंग बूथ में प्रवेश करने वाले प्रत्येक मतदाता को फेस मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। पहचान का संदेह होने की स्थिति में मतदाता का फेस मास्क हटाया जा सकता है। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर थर्मल स्कैनर की व्यवस्था रहेगी। मतदान अधिकारियों को सेनिटाइजर और ग्लब्स उपलब्ध कराए गए हैैं। मतदान शुरू होने से पहले बूथ को सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव भी डाल सकेंगे वोट
पंचायत चुनाव में कोरोना संक्रमितों को वोट डालने का मौका दिया जाएगा। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मतदान केंद्र पर कोविड प्रोटोकाल का विधिवत पालन किया जाएगा। कोरोना संक्रमितों को शाम पांच बजे से छह बजे तक वोट डालने का मौका मिलेगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा पीठासीन अधिकारी को पीपीई किट उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके बाद पीठासीन अधिकारी द्वारा कोरोना संक्रमितों का मतदान कराया जाएगा।
फैक्ट-फाइल
मतदान केंद्रों की संख्या 1554
मतदान स्थलों की संख्या 4495
संवेदनशील मतदान केंद्र 137
अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र 128
अतिसंवेदनशील प्लस केंद्र 90
18 व 19 अप्रैल को जिले भर में निर्बाध रूप से हो बिजली की आपूर्ति : डीएम
लखीमपुर खीरी। पंचायत चुनाव के दौरान बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारू एवं निर्बाध रूप से चालू रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत/डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने विद्युत विभाग के आला अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने कहा है कि 18 व 19 अप्रैल 2021 को जिले भर में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्युत विभाग के आला अधिकारी फील्ड में अपने महकमे को एक्टिवेट करें, ताकि लोकल फाल्ट को तुरंत दूरकर निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। संवाद

पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए बसें तैयार
धौरहरा। मतदान केंद्रों के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। राजकीय इंटर कॉलेज धौरहरा व रमियाबेहड़ में कांति देवी इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। धौरहरा आरओ श्यामसुंदर ने बताया की धौरहरा विकास खंड में 200 बूथ व 68 मतदान केंद्र हैं, आरओ रमियाबेहड़ वीरपाल ने बताया कि रमियाबेहड़ ब्लॉक में 305 बूथ व 94 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कांति देवी इंटर कॉलेज लखनपुरवा से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। ईसानगर आरओ ने बताया की ईसानगर ब्लॉक में 277 बूथ बनाए गए हैं। पब्लिक इंटर कॉलेज ईसानगर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed