फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   panchayat chunaaav

परिसीमन से प्रभावित ग्राम पंचायतों में निर्वाचक नामावली का होगा पुनरीक्षण, कार्यक्रम जारी

Sat, 06 Feb 2021 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunaaav
लखीमपुर खीरी। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) शैलेंद्र कुमार सिंह ने परिसीमन से प्रभावित ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली का विशेष पुनरीक्षण कराने के लिए समय सारणी जारी की है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि छह फरवरी से 23 फरवरी के मध्य प्रभावित ग्राम पंचायतों के मतदाताओं की रिसफलिंग करते हुए ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार की जाएगी। 24 फरवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा और 24 फरवरी से 26 फरवरी के मध्य ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण किया जाएगा। 24 फरवरी से दो मार्च के मध्य दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। तीन मार्च से आठ मार्च के मध्य प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। नौ मार्च से 14 मार्च के मध्य दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरकसूचियों के पांडुलिपियों की तैयारी व उन्हें मूल सूची में यथास्थान समाहित करने की कार्रवार्ई की जाएगी। 15 मार्च को निर्वाचक नामावलिओं का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति जिसने एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है और जो ग्राम पंचायत के किसी प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र में निवासी हैं, वे निर्वाचक नामावली में रजिस्ट्रीकरण का हकदार होंगे। निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्रवाई पूर्ण कराई जाएगी। निर्धारित समय सारणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed