फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Palia Municipality chairman welcomed

पलिया पालिका चेयरमैन का स्वागत

Wed, 02 Dec 2015 07:04 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 02 Dec 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
Palia Municipality chairman welcomed
न्यायालय द्वारा पलिया के चेयरमैन केबी गुप्ता के अधिकार बहाल करने के बाद शहर में आने पर उनका अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने भव्य स्वागत किया। वैश्य एकता परिषद ने इसे न्याय की जीत बताया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने शिवशक्ति पैलेस में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें परिषद के जिलाध्यक्ष बैजनाथ जायसवाल और महिला इकाई की अध्यक्ष कुसुम बरनवाल ने पलिया नगर पालिका अध्यक्ष केबी गुप्ता का स्वागत किया। इस मौके पर वैश्य एकता परिषद के जिलामंत्री दिलीप गुप्ता ने कहा कि ईश्वर सफलता उसी को देता है जो अन्याय के विरुद्ध दृढ़ता से लड़ता है। इस मौके पर उन्होंने नगर पालिका के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी की निंदा की। यहां पलिया चेयरमैन केबी गुप्ता ने कहा कि कुछ राजनीतिक लोगों के इशारे पर जिला प्रशासन ने उनके ऊपर मनगढ़ंत आरोप लगाकर परेशान किया। फर्जी मुकदमे कराकर उनके अधिकार सीज करवा दिए गए। उच्च न्यायालय ने सभी फर्जी मुकदमे निरस्त कर उनके अधिकार बहाल कर दिए हैं। उन्होंने इसमें सहयोग करने वालों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में उमाशंकर मिश्रा, बैजनाथ जायसवाल, अरविंद गुप्ता, कुसुम बरनवाल, नीति गुप्ता, संजय कन्हैया, भाजपा नेता कुमुदेश शंकर शुक्ला, राहुल मिश्रा, मयंक बाथम, अंबुज गुप्ता, नीलम गुप्ता, मीरा गुप्ता, शशांक गुप्ता और दिलीप जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

पलियाकलां। पलिया पहुंचे पालिकाध्यक्ष का शारदा पुल पर जोरदार स्वागत किया गया।
नगर पालिका परिषद पलिया के अध्यक्ष केबी गुप्त के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप में 11 सितंबर को सीज कर दिए गए थे। इसको लेकर वह हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में पहुंचे थे। मामले की सुनवाई 30 नवंबर को हुई थी जिसमें इस पर हुए एक आदेश के तहत उनकी वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों की बहाली हो गई थी। इसको लेकर 30 नवंबर को उनके समर्थकों ने आतिशबाजी की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पलिया पहुंचने से पूर्व शारदा नदी पुल पर उनके समर्थक पहुंच गए और उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।  इसके बाद वह समर्थकों संग अतरिया मंदिर पहुंचे और वहां माथा टेक कर पुलिस चौकी तिराहे पर आए। वहां पालिकाध्यक्ष ने रामचरन  शाह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और फिर वह समर्थकों संग पांडे बाबा मंदिर और हनुमान मठिया मंदिर होते हुए नगर पालिका तक गए। इस बीच उनका पालिका समेत विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत हुआ। इससे पहले बुधवार की सुबह जनपद सीतापुर महोली  के विधायक  अनूप कुमार गुप्ता ने लखीमपुर के एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में उनको शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके तमाम समर्थक साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed