{"_id":"688face46199ce4b85096ca8","slug":"palia-chairperson-accused-of-scam-in-purchase-of-dumper-and-street-light-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-152350-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पलिया चेयरपर्सन पर डंपर व स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पलिया चेयरपर्सन पर डंपर व स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला करने का आरोप
Mon, 04 Aug 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका पलिया के चेयरमैन पर डंफर व स्ट्रीट लाइट के नाम पर गड़बड़ी का आरोप लगा है। पूर्व सभासद ने डीएम के अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
पलिया के मोहल्ला पठान निवासी पूर्व सभासद नजर अहमद पुत्र सब्बीर अहमद ने शिकायत में कहा कि चेयरमैन लक्ष्मी देवी गुप्ता ने टाटा डंफर 24,95,000 रुपये की बिड आमंत्रित की थी। इस मॉडल की वास्तविक कीमत बाडी सहित 23 लाख है। जो खरीदी गई, वह सस्ता माॅडल है, जिसका कम्पनी मूल्य मात्र 1717332 रुपये बाडी सहित है। यह मॉडल सप्लाई लेकर इसकी बाडी बाजार से बनवाई गई। ऐसे में इसकी कीमत 15 लाख रुपये से अधिक नहीं है।
सस्ता मॉडल 24,95,000 रुपये में लिया गया। ऐसे में 10 लाख रुपये वित्तीय अनियमितता की गई। आरोप है कि पॉली कैप स्ट्रीट लाइट 350 नग सप्लाई की गई, जिसमें भी लाखों रुपये का खेल किया गया। आरोप है कि 150 वाट स्ट्रीट लाइट मानकहीन व गुणवत्ताहीन अधिक मूल्य पर खरीदी गई। कीमत 3363 रुपये जीएसटी सहित है। जबकि करीब 11 हजार की कीमत की 350 लाइट 40,67,350 रुपये की खरीदी गई, जिसमें लाखों रुपये का खेल किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
सभी आरोप बेबुनियाद आरोप
पलिया नगर पालिका चेयरमैन लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। सभी सामग्री जैम पोर्टल से खरीदी गई है, जिसमें गड़बड़ी की कोई आंशका नहीं है। डंफर का अभी तक भुगतान ही नहीं हुआ। बेवजह छवि खराब की जा रही है, जिसने शिकायत की है वह पूर्व सभासद है।