फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Paine will fill 10 crores of roads potholes

पौन 10 करोड़ से भरेंगे सड़कों के गड्ढे

Sat, 15 Apr 2017 11:09 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 15 Apr 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Paine will fill 10 crores of roads potholes
‌‌व‌िकास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

जिला पंचायत की बैठक में 56.58 करोड़ का बजट पास
पुनरीक्षित बजट 2016-17 का भी हुआ अनुमोदन
जिला पंचायत के सदन में कई कार्ययोजनाओं को मंजूरी


जिला पंचायत की बैठक में पुनरीक्षित और मूल बजट पारित किए जाने के साथ ही सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए पिछले 10 वर्षों में बने लेपन मार्गों की कार्ययोजना सदन में रखी गई। इस पर भी लंबी चर्चा हुई और इसके लिए नौ करोड़ 78 लाख 96 हजार रुपये की कार्ययोजना को सदन ने मंजूरी दे दी। त्रिस्तरीय पंचायतों की कार्ययोजना को भी जिला योजना के लिए अनुमोदित किया गया। वहीं बजट पर विस्तार से चर्चा के बाद 55 करोड़ 75 लाख 67 हजार 454 रुपये का पुनरीक्षित बजट 2016-17 और 56 करोड़ 58 लाख 56 हजार 378 रुपये का मूल बजट 2017-18 पारित कर दिया गया।  बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज ने की। 
बैठक में सांसद अजय मिश्र टेनी ने बताया कि जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों के कठिन परिश्रम के परिणामस्वरूप विकास कार्यों में जिला खीरी पूरे प्रदेश में नंबर एक पर और पूरे भारत वर्ष 19 वें स्थान पर रहा है। उन्होंने आशा जताई कि वर्ष 2017-18 में पूरे देश में पहला स्थान हासिल करने में कामयाब होंगे। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने प्रधानों की तरह जिला पंचायत सदस्यों को भी मानदेय दिए जाने की मांग उठाई। 
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज ने कहा कि जिला पंचायत का लक्ष्य जिले को विकास की सर्वोच्च ऊंचाई पर पहुंचाना है। जनप्रतिनिधियों और जिला पंचायत सदस्यों के सहयोग से हम अपने मकसद में हर हाल में कामयाब होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जिला पंचायत की इस बैठक में पंचायत के पदेन सदस्य सांसद अजय मिश्र टेनी, विधायक योगेश वर्मा, मंजू त्यागी और लोकेंद्र प्रताप सिंह भी पूरे समय मौजूद रहे। इनके अलावा सीडीओ अमित सिंह बंसल, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख और जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी अशोक सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed