फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Paddy purchase

एफसीआई के क्रय केंद्र पर आठ दिन से धान खरीद बंद, बैरंग हो रहे किसान

Wed, 25 Nov 2020 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchase
राजापुर मंडी में धान क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। राजापुर मंडी स्थित एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) के धान क्रय केंद्र पर सन्नाटा पसरा है। यहां पर आठ दिनों से धान खरीद बंद है। केंद्र प्रभारी सुभाष चंद्र दिवाली में छुट्टी पर गए थे, जिसके बाद से वह ड्यूटी पर नहीं लौटे हैं। बल्कि उन्होंने स्वयं के कोरोना संक्रमित होने की सूचना दी है, जिसके बाद क्रय केंद्र को चालू कराने के लिए प्रबंधक (खरीद) एसपी भार्गव ने टीए (तकनीकी सहायक) फहीम को केंद्र प्रभारी नामित किया, लेकिन टीए ने केंद्र का चार्ज लेने से इनकार कर दिया है। केंद्र के धान गोदाम फुल होने की बात कहकर चार्ज नहीं लिया है। क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए आने वाले किसान बैरंग हो रहे हैं।
विज्ञापन

राजापुर मंडी में कुल छह धान क्रय केंद्र संचालित हैं। जिले भर से किसान धान बेचने के लिए राजापुर मंडी पहुंचते हैं। धान आवक का पीक समय चल रहा है और इसी समय क्रय केंद्र के बंद होने से किसानों की परेशानियां बढ़ गई है। एफसीआई के क्रय केंद्र पर 13 नवंबर 2020 के बाद से धान खरीद बंद है। इससे पहले तक 107 किसानों से 6621.60 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। एफसीआई के प्रबंधक एसपी भार्गव ने बताया कि केंद्र प्रभारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं, जिससे यहां पर दूसरे केंद्र प्रभारी फहीम की नियुक्ति की है। उन्हें केंद्र पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन उन्होंने केंद्र पर पहले से भंडारित धान का उठान राइस मिलों में कराए जाने की मांग रखी है। क्रय केंद्र के अलग-अलग चार गोदामों में करीब 2400 क्विंटल धान भरा है, जिसका उठान राइस मिलर्स नहीं करा रहे हैं। इससे धान खरीदकर रखने में गोदाम की समस्या आड़े आ रही है। इस केंद्र से तीन राइस मिल संबद्ध है, जो क्रय केंद्र का धान उठाने में हीला-हवाली कर रही हैं। इससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-
केंद्र प्रभारी दिवाली के बाद से नहीं लौटे हैं। उन्होंने खुद के कोरोना संक्रमित होने की सूचना दी थी, जिस पर दूसरे टीए की तैनाती क्रय केंद्र पर की गई है। केंद्र पर किसानों से जल्द धान खरीद शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि बुधवार से किसानों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसपी भार्गव, प्रबंधक खरीद, एफसीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed