{"_id":"5f9073018ebc3e91b6410bd1","slug":"paddy-purchase-lakhimpur-news-bly4242016174","type":"story","status":"publish","title_hn":"समुचित धान खरीद न होने पर किसान मजदूर संगठन ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समुचित धान खरीद न होने पर किसान मजदूर संगठन ने दिया धरना
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
गोला की मंडी समिति में किसान नेताओं से वार्ता करते एसडीएम। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
Link Copied
गोला गोकर्णनाथ। किसानों को धान बिक्री का उचित मूल्य न मिलने और तौल में हीलाहवाली करने से परेशान किसानों की मांग पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने मंडी समिति में धरना दिया। दोपहर बाद पहुंचे एसडीएम अखिलेश यादव के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि माफिया ने मिली भगत कर किसानों के पास मौजूद टोक न के बाद भी पांच-पांच दिन से मंडी में रात बितानी पड़ी, फिर भी उनका धान नहीं तौला गया। इसलिए राइस मिलों पर 1100 रुपये प्रति क्विंटल में धान बेचना पड़ा। मंडी पहुंचे एसडीएम अखिलेश यादव ने किसान नेताओं को आश्वस्त किया कि टोकन की व्यवस्था मंडी समिति के गेट पर रूम नंबर एक पर कर दी गई है। धान की तौल 300 क्विंटल के बजाय 500 क्विंटल प्रतिदिन की जाएगी और जो किसान कई दिन से ट्रॉली लिए खड़े हैं, टोकन नहीं है, जांच कराकर टोकन दिए जाने में लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि धान क्रय केंद्र गोला मंडी प्रथम के प्रभारी को हटा दिया गया है। अब किसानों को धान बिक्री में कोई दिक्कत नहीं होगी, ऐसी व्यवस्था कर दी गई है। एसडीएम के इस आश्वासन पर किसान नेताओं ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर संगठन के शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह, अमलदीप, बलकार सिंह, अमृतपाल सिंह, शिवदयाल वर्मा, अंजनी दीक्षित, दर्शन कुमार मौर्य, मनोज कुमार मौर्य, रूपराम, शिवचंद्र मौर्य, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।