फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Paddy purchase

‘मंडी समिति में दिखे दलाल और बिचौलिए तो दर्ज कराएं रिपोर्ट’

Sun, 18 Oct 2020 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchase
विशेष सचिव को किसानों की समस्याएं बताते विधायक। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। उप्र खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव एवं प्रदेश धान खरीद के नोडल अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने शनिवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। धान बेचने में आ रही समस्याओं को लेकर विधायक अरविंद गिरि ने उन्हें बताया, जिस पर उन्होंने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। विशेष सचिव ने धान खरीद में हीला हवाली करने वाले अधिकारियों, केंद्र प्रभारियों की जमकर फटकार लगाई। कहा कि यदि मंडी समिति के अंदर दलाल और बिचौलिए दिखे तो उन पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिलना चाहिए। सोमवार तक टोकन प्रक्रिया को खत्म कर धान खरीद की दर बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम अखिलेश यादव, डिप्टी आरएमओ लालमणि पांडे सहित विभिन्न धान खरीद एजेंसियों के जिला प्रभारी, सुरजनलाल वर्मा, अवधेश मिश्र, विश्वनाथ सिंह, गोपालकृष्ण शुक्ल, सचिव ब्रजभान सिंह, इरफान गाजी, ब्रजेश सिंह, धर्मराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों ने बताईं समस्याएं
मनवापुर के हरवंश सिंह, हिंदुस्तान फार्म के हरजीत सिंह, बलारपुर के हरदीप सिंह आदि किसानों ने विशेष सचिव को बताया कि दो दिन से साइट बंद है। रजिस्ट्रेशन नही हो रहा है। साथ ही टोकन भी जारी नहीं हो पा रहे हैं। कई दिनों से मंडी समिति में धान सुखा रहे हैं। टोकन होते हुए भी डेट निकल जाने की बात कहकर केंद्र प्रभारी धान खरीदने से मना कर रहे हैं। वहीं क्षेत्र के धान केंद्रों पर खरीद नहीं हो रही। जिससे दूर के किसानों को मजबूरन मंडी समिति आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विजय माहेश्वरी ने डिप्टी आरएमओ पर राइस मिल मालिकों से सांठ गांठ का आरोप भी लगाया।
एफसीआई के केंद्र पर इंचार्ज तैनात
मंडी समिति स्थित एफसीआई के सेंटर इंचार्ज के कोरोना पॉजिटिव होने से चार दिन से खरीद बंद थी, जिनके स्थान पर सुभाष भारती की तैनाती की गई है।
मंडी परिषद के सेंटर पर शुरू हुई खरीद
कृषि उत्पादन मंडी परिषद के सेंटर पर 17 दिन बाद धान खरीद शुरू हुई है। केंद्र प्रभारी रामलखन ने बताया कि 315 क्विंटल धान खरीदा गया है।
15 दिन बाद खुले धान क्रय केंद्र, खरीदा 179 क्विंटल धान
अलीगंज। अलीगंज क्षेत्र में 15 अक्तूबर से तीन धान क्रय केंद्र खुल पाए हैं जिन पर 179 क्विंटल धान खरीदा गया है।
आरएफसी केंद्र प्रभारी सुभाषचंद्र ने बताया कि उन्होंने 145 क्विंटल धान खरीदा है, इसी प्रकार एक केंद्र पर 24 क्विंटल धान की खरीद हो पाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed