फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Paddy purchase

मंडी समिति में तौल शुरू कराने को किसानों ने दिया धरना

Sat, 10 Oct 2020 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchase
मैगलगंज मंडी में प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के लोग - फोटो : LAKHIMPUR
मैगलगंज। मंडी समिति में अभी तक धान क्रय केंद्र पर तौल शुरू न होने से किसानों में गुस्सा है। नाराज किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (अवध राजू गुट) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में समिति में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला ने कहा कि जब तक धान की खरीद शुरू नहीं होती तब तक धरना नहीं समाप्त होगा।
विज्ञापन

मंडी समिति मैगलगंज और तहसील मितौली क्षेत्र में किसी भी क्रय केंद्र पर धान की खरीद शुरू नहीं हुई है, जबकि कागजों पर नौ केंद्र बने हैं। इनमें एक क्रय केंद्र मैगलगंज में भी स्वीकृत है, लेकिन वह भी नहीं चल रहा है। किसान अपना धान बिचौलियों के हाथ आधे रेट में बेचने को मजबूर है। भाकियू (अवध राजू गुट) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला ने शुक्रवार से श्मशान घाट मैगलगंज में किसानों के साथ अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन तत्काल धान की खरीद शुरू कराए। इसके अलावा गन्ना भुगतान, किसानों पर लिखे बिजली चोरी के फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं। पराली के नाम पर अवैध वसूली कंबाइन बंद की जाए। उन्होंने कहा कि मैगलगंज क्षेत्र में कृषि विभाग के अधिकारियों ने एक कंबाइन मशीन को रोका है। यह सरासर गलत है। किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि जब तक धान खरीद नहीं शुरू होगी। तब तक धरना समाप्त नहीं होगा। धरने पर हरिहर मास्टर, अखिलेश, विश्वपाल राठौर, रामऔतार राठौर, अनिल गौतम, मोहित शुक्ला आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed